RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जून।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में चुनावी तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई, विशेषकर उन मतदान केंद्रों पर जहाँ पिछले चुनावों में मतदाता मतदान प्रतिशत (VTR) अपेक्षाकृत कम रहा था। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया जाए तथा संबंधित बीएलओ (BLO) के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रभावी रणनीति तैयार की जाए। इसके अतिरिक्त, AMF (आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं) एवं CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की गई और उनकी समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के लिए सभी मतदान केंद्रों की जिओ-टैग्ड (Geo-tagged) फोटो संकलित कर सुरक्षित रूप से संरक्षित रखने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया।
इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी,संदेश, कोईलवर,उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

“कुंग फू पांडा मुझे खुश करने की वजह बन गया है; पो और गैंग मेरे परिवार की तरह हैं”: जैक ब्लैक

rktvnews

मुजफ्फरपुर:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला को आधारभूत संरचना प्रक्षेत्र में पूरे देश में प्रथम स्थान हुआ प्राप्त।

rktvnews

पटना:इस्सयोग भवन में धूमधाम से मनाया गया बड़े भैया का 60 वाँ जन्मोत्सव।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति 2 और 3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment