RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:युवा आई कॉन चिराग पासवान 8 जून को नव संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित,उमड़ेगा जन सैलाब:लोजपा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून। आरा में होने वाली लोजपा रामविलास का नव संकल्प महासभा की तैयारी जोरो पर है।आरा परिषदन में कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर अभिषेक सिंह ने जिले के पार्टी पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा एक प्रेस वार्ता की।प्रेस वार्ता के दरम्यान कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर अभिषेक ने मीडिया को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी 8 जून को आरा के रमना मैदान स्थित खेल के मैदान में आयेगे तथा पार्टी द्वारा आयोजित नव संकल्प महासभा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। श्री चिराग पासवान जी युवाओं का आई कॉन है।युवा बिहारी चिराग पासवान जी को सुनने के लिए पूरे शाहाबाद के लोग आयेंगे।नव संकल्प महासभा में लाखों की संख्या में उमड़ेगी जन सैलाब। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने प्रेस को बताया कि भोजपुर में हमारे सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण दिन प्रति दिन जन संपर्क कर कार्यक्रम में आने के लिए आग्रह कर रहे है। आरा का इतिहास पुराना रहा है,आरा में हमेशा कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा है आगे भी रहेगा।प्रेस वार्ता में शामिल परशुराम पासवान प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, डॉक्टर अजय प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ,सुरेंद्र आजाद प्रदेश सचिव,यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य, प्रो विजय कुमार सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य,विकास सिंह जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ,प्रमोद पासवान,राजेश शाहू,अरविंद ओझा,संतोष पासवान,अजय पासवान,शाहनवाज बलि खान,श्याम कुमार मनु,प्रेमचंद यादव ,संजीव चौधरी ,प्रकाश कुमार आदि थे।

Related posts

जयपुर:राज्यपाल ने जयपुर टाइगर फेस्टिवल का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं के लिए शहर में पिंक टॉयलेट का होगा निर्माण : इंदू देवी

rktvnews

वतन को जानो’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के युवा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

वरिष्ठ वंश लेखक प्रतिनिधि सम्मेेलन 2023 वंश लेखन के साथ-साथ सरकारी योजनाओ को भी घर-घर पहुचाए! वंशलेखक -संस्कृत शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री को उनकी जनकल्याणकारी योजनाओ के लिये बताया ‘इतिहास पुरूष‘

rktvnews

भारत के घरेलू कामगार: क्यों है दरकिनार?

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment