RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वीप कोषांग भोजपुर द्वारा साइकिल रैली का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून। मंगलवार को भोजपुर समाहरणालय परिसर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वीप कोषांग भोजपुर द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य शहर में लोगों को विधान सभा आम निर्वाचन ,2025 में वोट डालने के लिए प्रेरित करना था।आयोजन सुबह 6:30 बजे भोजपुर समाहरणालय के मुख्य द्वार से शुरू हुआ। रैली में लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें छात्र, शिक्षक, स्थानीय नागरिक और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल थे। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः भोजपुर समाहरणालय में समाप्त हुई।
रैली में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाकर रैली में हिस्सा लिया और विधान सभा आम निर्वाचन ,2025 में वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया। सम्मिलित होने वालों में जिला शिक्षा पदाधिकार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर, डॉ अनंत भानु , लेखा पदाधिकारी , केदार राम मीडिया प्रभारी, मिथिलेश कुमार सिंह, मधुसूदन प्रसाद वर्मा, सरजीत कुमार सिंह, परमेश्वर यादव एवं बिहार शिक्षा परियोजना के सभी प्राधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

उमरिया:पाली में स्वच्छता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी बैठक संपन्न।

rktvnews

साहित्यालोचन के प्रतिमान थे डा विष्णु किशोर झा ‘बेचन’!जयंती पर साहित्य सम्मेलन में ‘बेचन समग्र (खंड-१)’ का हुआ लोकार्पण, अगले वर्ष से दिया जाएगा स्मृति सम्मान, आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी ।

rktvnews

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) साशी निकाय की बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति की उपस्थिति में देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मंडल कारा के कैदियों को खिलाई गईं फाइलेरियारोधी दवा।

rktvnews

Leave a Comment