RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आहुतियां दीं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर में हुए मां कुलदेवी पूजन कार्यक्रम में वर्चुअली हुए शामिल।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)02 जून।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दशोरा नागर समाज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए कई आहुतियां दीं है। समाज ने कठिनाइयों के बीच भी अपनी परंपराएं और पहचान बनाए रखी। व्यापार, व्यवसाय के साथ ही पूजा पाठ में शुद्धता और प्रक्रियाओं की सटीकता के साथ कर्म संपादित करना इस समाज की विशेषता रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मंदसौर में हुए समाज के मां कुलदेवी पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। दशोरा समाज प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी के दिन शिवना नदी में विराजित मां कुलदेवी की पूजन अर्चन करता है। मंदसौर में हुए कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, समाजजन, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भगवान हाटकेश्वर एवं मां कुलदेवी को नमन किया और उपस्थितजनों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशोरा समाज ने संस्कृति को सहेजने का काम किया और आक्रमणों के समय अपने धर्म को बचाए रखा। दशोरा समाज कलम का धनी होने के साथ-साथ भोजन एवं पकवान बनाने में भी निपुण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी बहनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने समाजजन से देश एवं समाज के विकास में सहभागी बनने का आव्हान किया।

Related posts

भोजपुर:कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को ले एनडीए नेताओं और कार्यकताओ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का मनोबल, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छतरपुर में कोतवाली थाने पर पथराव करने वाले 150 उपद्रवियों पर एफआईआर, 20 गिरफ्तार।

rktvnews

गिरीडीह:अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न।

rktvnews

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने स्पीडिंग को ले दिए कई निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment