RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा का घर-घर बांटो सिंदूर अभियान का बिहार की महिलाएं बहिष्कार करेगी : सुदामा प्रसाद

कदवन जलाशय व सोन नहर का आधुनिकीकरण की घोषणा नहीं कर मोदी ने शाहाबाद की जनता का किया घोर अपमान: सुदामा प्रसाद

9 जून से एक माह तक भाजपा का सिंदूर के बहाने नकली देश प्रेम का भंडाफोड़ अभियान चलायेगी माले।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 मई।आज भाकपा-माले जिला कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंदूर ऑपरेशन के बहाने देश की महिलाओं के साथ खिलवाड़ कर सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं! जबकि पहलगाम सहित देश की न जाने कितनी महिलाओं के सिंदूर उजड़ गये लेकिन उन्हें कोई चिंता नहीं!पहलगाम आंतकी घटना के जिम्मेदार आंतकवादियों को यह सरकार आज तक खोज नहीं पायी है!लेकिन इसके बहाने यह सरकार देश में सांप्रदायिक भावनात्मक दोहन कर सिर्फ और सिर्फ वोट लेना चाहती है!जबकि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में रोजगारी व मंहगाई के कारण कितनी महिलाओं का सिंदूर उजड़ रहा है!लेकिन यह सरकार उन सिंदूरों की रक्षा नहीं कर पा रही है!भाकपा-माले 9 जून से एक माह तक भाजपा का घर-घर बांटो सिंदूर का भंडाफोड़ अभियान चलाएगी और इस दौरान गांव-गांव में महिलाओं की बैठक कर इनके असली चेहरे को बेनकाब करेगी!सांसद सुदामा प्रसाद ने आगे कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले शाहाबाद की जनता की चिरपरिचित मांग सोन नहर का आधुनिकीकरण व कदवन जलाशय परियोजना का घोषणा नहीं कर नरेन्द्र मोदी ने शाहाबाद की जनता को एक बार फिर ठगने का काम किया है!जबकि यह मांग पूरी होने से शाहबाद की खेती में चहुंमुखी विकास होता और यहां के मजदूर-किसानों की आय में बढ़ोतरी होती और रोजगार के अवसर पैदा होता!लेकिन यह मोदी सरकार जनता के इन महत्वपूर्ण सवालों से मुंह छुपाते हुए केवल भावनात्मक मुद्दों के जरिए असली मु्द्दों से ध्यान हटाकर अपनी कुर्सी पर बने रहना चाहती है! लेकिन बिहार की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार की गद्दी से उखाड़ फेंकेगी!
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल,केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,क्यामुद्दीन अंसारी,दिलराज प्रीतम,संगीता सिंह मौजूद थे।

Related posts

बिहार: मुख्यमंत्री ने बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को राजस्थान जाएंगे! बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ राज्य में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा लगभग उन्नीस करोड़ राशि की विभिन्न सड़क योजना का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल।

rktvnews

Leave a Comment