RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:दो साल की मासूम को उमरिया पुलिस की तत्परता से सकुशल ढूंढा गया।

RKTV NEWS/उमरिया(मध्यप्रदेश)30 मई।विकटगंज स्थित नईबस्ती निवासी फरियादिया ने 29 मई 2025 की रात थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह अपनी 02 साल की बच्ची को मोहल्ले में अपनी सहेली के पास छोड़कर बच्चे का इलाज कराने हेतु पति के साथ जिला अस्पताल उमरिया गई हुई थी, बच्चे का इलाज कराकर जब दोपहर में वापिस घर आई तब अपनी बच्ची को लाने अपनी सहेली के घर गई तो बच्ची उसके पास नही थी । सहेली ने बताया कि मेरे पति बच्ची को दुकान से खाने के लिये कुछ दिलाने गये थे उसके बाद उसको खेलने के लिये छोड़ दिया उसके बाद से उसका पता नही है । फरियादिया द्वारा अपनी बच्ची को संभावित सभी स्थानो पर खोजा गया परंतु कोई पता नही चला फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 236/25 धारा 137(2) कायम कर विवेचना में लिया गया साथ ही बच्ची के पता तलाश हेतु तत्परता से कार्यवाही शुरू की गई । पुलिस द्वारा बच्ची की पता तलाश हेतु बारीकी से पूछताछ की गई साथ ही बस्ती के आसपास सभी स्थानो को बारीकी से चेक किया जहां कि बच्चे के खेलते हुये जाने की संभावना थी । पुलिस द्वारा लगातार जारी रखे गये खोजबीन के परिणामस्वरूप 30 मई 2025 को बच्ची को बस्ती से 500 मीटर दूर खड्डे नुमा स्थान से सकुशल दस्तयाब किया गया। बताया गया कि प्रकरण में बच्ची का मेडीकल परीक्षण के साथ-साथ अग्रिम विधिसंगत कार्यवाही की जा रही है ।

Related posts

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

‘श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान’ के तत्त्वावधान में मनायी गयी गीता जयंती, गीता-सम्मान से विभूषित हुए डा गुरु एम रहमान ।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान गूगल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:बड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर डीएम को मिलेगा BEST DISTRICT ELECTION OFFICER का अवॉर्ड।

rktvnews

बलिया:रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ एवं नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment