RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उत्तराखंड:20वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)30 मई।आज राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 20वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ (Tea off) कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से इस वर्ष रिकॉर्ड 177 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन आज 70 गोल्फर खेले जिनमें 06 महिलाएं, 46 सामान्य वर्ग एवं 18 जूनियर गोल्फर शामिल थे। शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने एशियाई खेलों के (गोल्फ) स्वर्ण पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अमित लूथरा, पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जफर इकबाल, स्कूली बच्चों सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से आए गोल्फरों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौंदर्य अपने आप में अलग है देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेलने के साथ ही उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता और यहां के पर्यटन स्थलों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश एवं विदेश से यहां गोल्फर आएं और यहां खेलने के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ लें। राजभवन गोल्फ कोर्स खेल, प्रकृति और आत्मिक शांति का संगम है। जहां खेलना एक अलग ही अनुभव मिलता है। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट में 06 वर्ष के बच्चे और 80 वर्ष तक के सुपर वेटरन खेल रहे हैं जिससे टूर्नामेंट की रोचकता बढ़ी है। राज्यपाल ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिकता और खेल का अनोखा संगम है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित बर्ड वॉचिंग सत्र में यहां 160 से अधिक पक्षियों की प्रजातियाँ देखी गईं, जो गोल्फ कोर्स के सौंदर्य को और भी बढ़ाता है।

Related posts

दुमका:आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने हेतु फायर सेफ्टी के तीन विशेष अग्निशमन वाहन मेला क्षेत्र में है तैनात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 फरवरी 26

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. मुखर्जी तथा पूर्व सरसंघचालक स्व. देवरस की जयंती पर नमन किया।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोक भवन, नैनीताल परिसर में किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक कर नगरों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया विशेष जोर।

rktvnews

पटना:अवकाश कुमार बने पटना के एसएसपी।

rktvnews

Leave a Comment