RK TV News
खबरें
Breaking News

NCC कैडेटों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कराया गया योगाभ्यास।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)28 मई।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर के तत्वाधान में कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में जी.बी. कॉलेज रामगढ़ (कैमूर) भभूआ में चल रहे दस दिवसीय शिविर के आज सातवें दिन प्रथम सत्र में कैडेटो को योगअभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। कैडेटों द्वारा योग की आकृति पर योगअभ्यास किया गया जो की काबिल ए तारीफ था, पुनः कैडेटों के द्वारा कैम्प कमाण्डेंट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसका नेतृत्व सी.एच. एम. बलविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। गार्ड कमांडर अंडर ऑफिसर रोहित कुमार रहे। इसके बाद जूनियर डिवीजन के गर्ल्स व बॉयज कैडेटों को रैंक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कैडेस् काफी प्रसन्न दिखे। ऑप्टिकल प्रशिक्षण के लिये कैडेटों का चुनाव किया गया, जिसमें उनकी शारीरिक व लिखित परीक्षा ली गई।
तत्पश्चात् फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण स्थानीय अग्निशामक दल द्वारा दिया गया। आग लगने पर आग कैसे बुझाया जाय तथा आग बुझाते समय किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखा जाये इस विषय पर प्रयोगिक तरीके से कैडेटों को समझाया गया। जहाँ सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे। सभी ए.एन.ओ. तथा पी.आई. की भूमिका सराहनीय रही। बताया गया कि ये सभी कार्य कमान अधिकारी कर्नल रितेश रजन के मार्गदर्शन में किया गया।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की सड़क सुरक्षा की बैठक।

rktvnews

तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

rktvnews

भोपाल:माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल

rktvnews

बिहार:छठ पर आरा में बड़ा हादसा, सोन नदी में एक ही परिवार के 5 बच्चे डूबे, 2 की मौत, 1 की तलाश जारी।

rktvnews

राँची:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची,राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:जिला स्तर से ईसी प्राप्त लीज-क्वारी लाइसेंस धारक परिवेश पोर्टल पर अविलंब फार्म 2 अपलोड करे: प्रमुख सचिव माइंस टी रविकान्त

rktvnews

Leave a Comment