RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहपुर के दियारा क्षेत्र मे अस्पताल के शिलान्यास से लोगों में खुशी का माहौल : गंगाधर पांडे

जगदीशपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सम्मानित करते जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 मई। सूबे के एनडीए सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा जगदीशपुर मे दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 19 हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का शिलान्यास किया गया। इनमे शाहपुर प्रखंड के सुदूर दियारा क्षेत्र स्थित दामोदरपुर एवं लच्छू टोला मे अस्पताल का शिलान्यास शामिल है। सुदूर दियारा क्षेत्र दामोदरपुर एवं लच्छू टोला में अस्पताल के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए शाहपुर के जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे ने कहा कि मेरे द्वारा बाढ़ग्रस्त सुदूर दियारा क्षेत्र मे अस्पताल के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी जो आज पूरी हुई। उन्होंने कहा कि अस्पताल खुल जाने के बाद सुदूर दियारा क्षेत्र मे स्वास्थ्य के क्षेत्र मे काफी सुधार होगा इससे दियारा क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि जगदीशपुर अनुमंडल में आयोजित शिलान्यास समारोह मे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा डिजिटल मोड में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 19 हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का शिलान्यास किया गया। प्रत्येक हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के निर्माण हेतू 42 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसका निर्माण बीएमएसआईसीएल द्वारा किया जायेगा। शिलान्यास समारोह में जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को अंग वस्त्र एवं माॅ आरण्य देवी का तैल चित्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल खुल जाने से लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आधुनिक सुविधा प्रदान की जायेगी तथा 142 प्रकार की दवायें उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे, एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार, एसडीपीओ जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह, भोजपुर के सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार, चिकित्सक, सभी स्वास्थ्य कर्मी तथा बड़ी संख्या में राजग कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:श्रीकृष्णं वंदे जगद्गुरुम् : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शांति देवी की पुण्यतिथि पर संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में गरीबों के बीच वस्त्र वितरण।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस ने किया बाढ़ विस्थापित 20 लोगों को राहत सामग्री वितरित।

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की यात्रा- जीवन, इतिहास और कार्य।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:आरभीएस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment