RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सारण:आज जेपी के घर में बिजली बहाल होने की घटना हमें बताती है कि जब लोग अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं तो सरकार को उनकी मांगें माननी पड़ती हैं, यही लोकतंत्र की ताकत है : प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/छपरा (सारण)21 मई। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 20 मई को ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरुआत के बाद आज सारण जिले के मांझी नगर पंचायत में अपनी पहली और जलालपुर नगर पंचायत में अपनी दूसरी जनसभा की। सुबह सबसे पहले उन्होंने बलिया के जयप्रकाश नगर स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान का दौरा किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इसलिए अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। उन्होंने मांझी की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें।
जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कल जब हमने मीडिया के माध्यम से सरकार से जेपी जी के पैतृक घर में बिजली बहाल करने की अपील की तो प्रशासन ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और आज जेपी जी के घर में बिजली बहाल कर दी। यह घटना बताती है कि जब जनता अपने हक के लिए आवाज उठाती है तो सरकार को उनकी मांग सुननी पड़ती है, यही लोकतंत्र की ताकत है। इसलिए जब बिहार की जनता शिक्षा और रोजगार की मांग करेगी और अपने बच्चों के हक के लिए आवाज उठाएगी तो सरकार को झुकना पड़ेगा क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लालू, मोदी, नीतीश से मुक्ति चाहती है और बिहार में जनता का राज चाहती है। इस बार बिहार की जनता ने संकल्प लिया कि वो जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करेगी। और जब जनता इस संकल्प को पूरा करेगी तो जैसे आज जेपी के घर में रोशनी आई है वैसे ही लोगों के जीवन में भी रोशनी आएगी।

Related posts

केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने उधमपुर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की”।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारम्भ! राज्य सरकार के फैसले रच रहे इतिहास ,इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना बनेगी महिला सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

rktvnews

अनुप्रिया पटेल ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति से इसकी शोभा बढ़ाई।

rktvnews

पटना:भारत के किस न्यायाधीश की मातृ-भाषा अंग्रेज़ी है? बताएँ माननीय?

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोजपा छोड़ लोजपा रामविलास में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता।

rktvnews

Leave a Comment