RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर में भी शुरू हुआ बदलाव के लिए हस्ताक्षर अभियान।

बिहार के साथ सभी दलों ने किया है धोखा : जसुपा

RKTV NEWS//आरा( भोजपुर) 18 मई।”बदलाव का हस्ताक्षर” राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत स्थानीय चंदवा मोर स्थित जन सुराज पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में रविवार को की गई। इस अवसर पर शामिल दर्जनों जन सुराजीयों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ विश्वास घात किया है। वर्ष 2023 के जातीय जनगणना में राज्य के चिन्हित 94 लाख गरीब परिवारों को ₹2 लाख की सहायता राशि अब तक मुहैया नहीं कराई गई है। भूमि सर्वे के नाम पर सर्वत्र लूट मची है। 50 लाख भूमिहीन दलित व अति पिछड़े परिवारों को घर बनाने के लिए तीन डिसमिल भूमि नहीं सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विगत 4-5 दशकों से बिहार की सत्ता में काबिज राज्य और केंद्र की सरकार ने बिहार और बिहारी को सिर्फ धोखा अथवा ठगने का काम किया है। वक्ताओं ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार में सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज कर चुकी है। शहर से गांव की झुग्गी झोपड़ियां तक जनसुराजी भावि पीढ़ी के लिए बदलाव का अभियान छेड़े हुए हैं। शामिल वक्ताओं में राहुल सिंह, बम ओझा, कमलेश सिंह, अमित चौबे, जिला पार्षद परिधि गुप्ता, राजीव रंजन राज, अनिल मिश्रा, प्रद्युम्न यादव, कमल सिंह, अक्षय मिश्रा एवं बैकुंठ सिंह आदि थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व टीबी दिवस पर ‘‘100 दिन सघन टीबी उन्मूलन’’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

सीआईएल आशीष योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति जारी।

rktvnews

स्काडा की जमीन को विवि को आवंटन हेतु एक दिवसीय सामूहिक उपवास।

rktvnews

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में डीआरडीए को जिला परिषद में समाहित करने को लेकर सहमति हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : कांवरियों को ले जा रही पिक-अप व टैंकर की टक्कर मे दर्जन भर जख्मी।

rktvnews

Leave a Comment