RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भारत निर्वाचन आयोग के सचिव की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 मई।आज भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में निर्वाचक सूची से संबंधित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा वार निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन तथा अंतिम प्रकाशन के उपरांत सतत अद्यतन अवधि में निर्वाचक सूची अंतर्गत किए जा रहे पंजीकरण, विलोपन एवं संशोधन कार्यों की समीक्षा की गई। आयोग द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचक सूची अंतर्गत प्राप्त पंजीकरण, विलोपन एवं संशोधन से संबंधित आवेदनों का बीएलओ द्वारा जांच के पश्चात नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं एवं अहर्ता प्राप्त सभी नागरिकों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। निर्वाचक सूची में लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार हेतु अहर्ता प्राप्त सभी महिला नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले एवं स्थाई रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों का बीएलओ द्वारा जांच के उपरांत नियमानुसार विलोपन करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,डॉ. अनुपमा सिंह, देवेश कुमार (सेक्शन ऑफिसर), उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर,दिवाकर लाल दास सहित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी जगदीशपुर, आरा सदर एवं सभी संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:शिक्षक गिरिजेश शर्मा का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

श्री रामराजा लोक ओरछा में भगवान श्रीराम के प्रसंगों को दर्शाया जाए :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

आरा सांसद ने उपमुख्यमंत्री के समीक्षात्मक बैठक में बाढ़, जमीन सर्वे, होमगार्ड बहाली, स्मार्ट मीटर,95 लाख परिवार को 2 लाख उधमी योजना सहित रोड़, अस्पताल से जुड़े कई सवालों को उठाया और सौपा ज्ञापन।

rktvnews

चतरा:राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस।

rktvnews

Leave a Comment