RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इजरा के डायरेक्टर ने विश्वविद्यालय के क्राफ्ट एवं डिजाइन विभाग का किया निरीक्षण।

इंडियन जूट इंडस्ट्रियल रिसर्च एसोसिएशन की ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 11 मई। इंडियन जूट इंडस्ट्रियल रिसर्च एसोसिएशन के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के क्राफ्ट एवं डिजाइन विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर वेंकट गुडे से विभाग के संबंध में चर्चा की एवं वस्त्र निर्माण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए विभाग के विस्तारीकरण की संभावनाओं को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने विभाग की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी तरह का सहयोग मांगे जाने पर इंडियन जूट इंडस्ट्रियल रिसर्च एसोसिएशन के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने आर्ट गैलरी का भी निरीक्षण किया, जहां विद्यार्थियों द्वारा बनायी गयी विभिन्न कलाकृतियों को देखकर प्रशंसा की। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ. मानस साहू, एसोसिएट प्रोफेसर वेंकट गुडे व असिस्टेंट प्रोफेसर कपिल वर्मा उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब सरकारी और निजी विद्यालयों के बालिकाओं को लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लिम्फेटिक फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए इस बीमारी से चिन्हित 13 राज्यों में राष्ट्रीय सार्वजनिक औषधि वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला को दी 820 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 263 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर: भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझा रहा आरा रेड क्रॉस सोसायटी।

rktvnews

भोपाल:छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment