RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिले के 65,000 से अधिक महिलाओं ने महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज करायी।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)08 मई।“महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य के 534 प्रखंडों में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से हो रहा है जो 15 जून 2025 तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 9 से 11 और शाम को 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनकर समाधान प्रदान करना है।
बक्सर जिले के सभी 8 प्रखंडों डुमरांव, ब्रह्मपुर, राजपुर, नवानगर, सिमरी, चौसा, इटाढी, जीविका के 16 ग्राम संगठन प्रथम पाली में 8 तथा द्वितीय पाली 8 संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूकता वाहन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजना युक्त वीडियो का प्रसारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का महिलाओं के लिए एक संदेश पत्र तथा सभी योजनाओं युक्त लीफ़्लेट्स भी दिये जा रहे हैं।
कुल 312 जीविका ग्राम संगठन के महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक कुल 65 हजार महिलाएं आयोजन में अपनी भागीदारी दर्ज करा चुकी हैं। इसमें 51 हजार 241 जीविका दीदी शामिल हैं। वहीं 10 हजार 070 ऐसी महिलाएं शामिल हैं जो जीविका समूह से नहीं है। साथ ही 3689 पुरुषों ने भी अपनी उपस्थिति दी है।
इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव, उन्नति जीविका ग्राम संगठन, नुआंव के महिला संवाद में उपस्थित हुए और महिलाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं साझा की वृद्धा पेंशन योजना, आवास योजना, बिजली सुविधा, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय, तथा नल-जल योजना तथा अन्य कई योजनाओं जिसके बारे में महिलाओं को आगे आकर अपनी आकांक्षाओं को रखने के लिए कहा, जिससे कि आगे उनपर कार्य किया जाये।

Related posts

रक्षा सचिव एमडीएल के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए और स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

किसी भी शिक्षा प्रणाली की सफलता में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: राष्ट्रपति मुर्मु

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 में ज्यादा से ज्यादा निबंधन हेतु जागरूकता अभियान चलायें…….!

rktvnews

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

अंगदान को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय- प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में बनेगी ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी

rktvnews

Leave a Comment