RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: आरा में भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई।जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक देवाधिदेव भगवान महावीर स्वामी जी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव बुधवार को बड़े ही भक्तिपूर्वक जल मंदिर में मनाया गया। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर उपसमिति के तत्वावधान में प्रातः समय में भगवान महावीर स्वामी जी का भव्य पंचामृत अभिषेक, पूजन, शांतिधारा, मंगल आरती, पुष्पवृष्टि एवं फल पुष्प से सुसज्जित 108 कलशों से मस्तकाभिषेक हुआ। प्रतिष्ठाचार्य पं गुलाब चंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में पुण्यशाली, भाग्यशाली एवं सौभाग्यशाली परिवार के द्वारा अभिषेक पूजन संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए। कार्यक्रम के मध्य में भोजपुर जिला को गौरवान्वित करने वाले पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश का आरा जैन समाज के द्वारा भव्य सम्मान केशर तिलक, अंगवस्त्र, जैन प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट करके किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान महावीर की उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने व अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा सभी को दी ।उन्होंने कहा कि जल मंदिर में आकर बहुत ही शांति का अनुभव हो रहा है।बहुत ही सुंदर एवं भव्य मंदिर है। कार्यक्रम के समापन पर पुण्यार्जक परिवार के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के सचिव डॉ आदित्य विजय जैन, संयुक्त सचिव बिभु जैन, जल मंदिर संयोजक मनोज जैन, सह संयोजक एवं मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, पूजा शैलेंद्र कुमार जैन, उषा जैन, प्रतीक जैन, अशोक कुमार जैन, रौशन चंद्र जैन, मनीष जैन, सुलोचना दीदी, कल्पना जैन, परिमल जैन, सुरभि जैन, नेहा जैन, मंजुला जैन, शैलेंद्र जैन, विनीता जैन, कोमल जैन, रोली जैन, शशि जैन, वार्ड पार्षद रेखा जैन, बिना जैन, अनीता जैन, सीमा जैन, अंजू जैन, अनीश जैन, रश्मि जैन, प्रशांत जैन, अभय जैन, सुनीता जैन, लक्ष्य जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

Related posts

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में निभाई अपनी सहभागिता।

rktvnews

बक्सर:जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (डीपीआरसी) भवन बक्सर के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन।

rktvnews

उप विकास आयुक्त द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं कुशल युवा कार्यक्रम से लाभान्वित बच्चों को प्रदान किया गया क्रेडिट कार्ड एवं केवाईपी सर्टिफिकेट।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में “Vibrant Villages Programme” के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

बक्सर:सैनिक हेल्प डेस्क का किया गया गठन।

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी ने तीन विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment