RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जीविका आयोजित महिला संवाद में छात्राएं और महिलाएं सरकार द्वारा मिले अधिकारों का कर रही उपयोग।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )04 मई।राज्य के विकास योजनाओं के निति निर्धारण में महिलाओं की भूमिका के साथ ही उनके अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को स्थान देने के उद्देश्य से बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला संवाद कार्यक्रम जारी है।यह कार्यक्रम राज्य की आधी आबादी की अभिव्यक्ति की आज़ादी और उनकी परिकल्पनाओं को भी प्रदर्शित कर रहा है l राज्य सरकार के निर्देश पर जीविका के ग्राम संगठनों द्वारा 18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं एवं छात्राएं बिना किसी हिचक के राज्य सरकार से मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्य में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की सफलता एवं असफलता पर अपनी राय दे रही हैं l संचालित योजनाओं से मिले लाभ का बखान एवं अगर कहीं किसी योजना के सफल क्रियान्वयन में कहीं त्रुटी रह गई है तो उसे सही करने का सलाह भी दे रही हैं।
लखीसराय जिला के 5 प्रखंडो में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गाँव की महिलाएं एवं छात्राएं अपने गाँव के चहुंमुखी विकास के लिए नई मांग , इच्छाएं एवं आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करा रही हैं l लखीसराय सदर के महिसोना में भवानी जीविका महिला ग्राम संगठन की सदस्य अनीता देवी ने कृषि उद्यमी केंद्र की मांग की है ताकि उनके गाँव में कृषि क्रांति लाई जा सके। कृषि उद्यमी केंद्र जीविका दीदियों द्वारा ही जिला के विभिन्न प्रखंडों में संचालित है जहाँ से किसानो को खेती से संबंधित सलाह एवं सुविधाओं के साथ कृषि यंत्र एवं खाद-बीज़ आदि उपलब्ध कराये जा रहे हैं। गाँव की महिलाएं वैसे ही कृषि उद्यमी केंद्र की मांग अपने गाँव के लिए कर रही हैं l सूर्यगढ़ा प्रखंड के सुर्यपुरा गाँव की छात्रा अदिति ने अपने प्रखंड में बी.एड कॉलेज की मांग की है।हलसी के पिपरा ग्राम की निशु कुमारी ने अपने विद्यालय में खेल मैदान और गाँव में स्टेडियम की मांग की है ताकि खेल के प्रति रूचि रखने वाली छात्राएं राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायें।माया देवी ने पोखर के सफाई के साथ ही नाली की पानी की निकासी की मांग की है। अन्य आयोजन स्थल पर इसी तरह से महिलाएं एवं छात्राएं अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रख रही हैं।चानन की प्रिया ने अपनी पढाई के दौरान राज्य सरकार से मिले पोषक राशी, साईकिल एवं छात्रवृति की राशी के बारे में बताया और कहा कि सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के कारण हम उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में जीविका से संबद्द ग्राम संगठनो द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रति कार्यक्रम ढाई सौ से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं शिरकत कर रही हैं और उनके बीच से लगभग तीस इच्छाएं एवं आकांक्षाएं एप में दर्ज कराई जा रही हैं l कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उनकी मांग एवं योजनाओं को समझ रहे हैं ।
महिला संवाद कार्यक्रम में इच्छा एवं आकांक्षा लेने से पहले उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं की राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं पर आधारित फिल्मे दिखाई जा रही हैं l इन फिल्मो में योजनाओ के बारे में बताया जा रहा है ताकि अगर कोई महिला एवं छात्रा अब तक लाभान्वित नहीं हुई हैं तो लाभ उठा सकें l इसके लिए लीफलेट एवं मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पत्र भी वितरण किया जा रहा है ताकि महिलाएं एवं छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हों और उनका मनोबल बढे।अपने अधिकारों की रक्षा और बाल विवाह उन्मूलन एवं दहेज़ मुक्त विवाह तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु संकल्प भी ले रही हैं।
रविवार को लखीसराय सदर में संगम ग्राम संगठन ने दामोदरपुर गाँव में एवं सरस्वती ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में , रामगढ चौक में प्रेम ग्राम संगठन दवारा नोनगढ़ गाँव में एवं माही ग्राम संगठन दवारा शर्मा गाँव में , सूर्यगढ़ा में बागवान ग्राम संगठन द्वारा किरणपुर एवं कावेरी ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर गाँव में , हलसी में कोयल ग्राम संगठन द्वारा भानपुरा गाँव में एवं सहयोग ग्राम संगठन द्वारा शिरखंदी गाँव में तथा चानन में कल्याण ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं नारीशक्ति ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

योग गुरु ने सूर्य नमस्कार के बारह अभ्यासो के साथ स्वस्थ रहने लिए स्थानीय जड़ी-बूटियां व घरेलू नुक्सा को बताया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उद्बोधन।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

जनसुनवाई में आमजन को मिली राहत- अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के 220 कार्यालयों में हुई जनसुनवाई, 2962 समस्याएं आयी, 2817 का मौके पर निस्तारण।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा के कार्यशाला में बोली डाॅ अनुभा पाठक जानवरों के साथ रहने एवं काम करने वालें बरतें सावधानी।

rktvnews

वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने सैन्य मामलों के विभाग के अपर सचिव का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment