RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राष्ट्र हित में निर्णय लेने की क्षमता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में : राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई। शुक्रवार को श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलास)के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री द्वारा जातीय जनगणना कराने की घोषणा पर उनके प्रति लोजपा आभार व्यक्त करता है।
1931 के जातीय जनगणना के बाद 2011 में मनमोहन सिंह की सरकार ने जातीय जनगणना कराई थी लेकिन सरकार के जातीय जनगणना के प्रति नियत साफ नही थी इसलिये जातीय जनगणना के जातीय सर्वे को तत्कालीन सरकार ने सार्वजनिक नही किया।इस बीच दिवंगत नेता रामविलास पासवान जी समय समय पर जातीय जनगणना कराने की मांग करते रहे और माननीय केंद्रीय मंत्री सह लोजपा(रामविलास)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी भी जातीय जनगणना कराने की मांग करते आये हैं।माननीय चिराग पासवान ने बिहार सरकार में साथ नही रहते हुए भी नीतीश जी के सरकार को जातीय जनगणना कराने के निर्णय को समर्थन किया था ।आज जो जातीय जनगणना करने का निर्णय केंद्र सरकार कि है हमारे नेता चिराग पासवान और देश की जनता की मांग का ही परिणाम है। राजेश्वर पासवान ने आगे प्रेस वार्ता में बताया कि विपक्षी पार्टियां सिर्फ ढिंढोरा पीटती है और एनडीए सरकार कर के दिखाती है। केंद्र में कई दशक से यूपीए के शासन रहने के बाद में भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिए लेकिन हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जातीय जनगणना कराने की घोषणा किया है वह बधाई के पात्र है,भारत के सभी न्याय पसंद लोग उन्हें धन्यवाद देते है। राष्ट्र हित में निर्णय लेने की किसी को क्षमता है तो वह श्री नरेंद्र मोदी जी को ही है। जातीय जनगणना से जितनी जिनकी संख्या उतनी हिस्से दारी के साथ साथ देश के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास होगा। लोजपा रामविलास पुनः देश हित में ऐतिहासिक कार्य करने का निर्णय लेने पर प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , बिहार के मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार जी, लोजपा रामविलास सुप्रीमो युवाओं के धड़कन चिराग पासवान जी को,श्री जीतराम माझी जी,श्री उपेंद्र कुशवाहा जी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को आभार प्रकट करता है एवं धन्यवाद देता है ।
प्रेस वार्ता में सम्मिलित लोगों में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के साथ सुरेंद्र आजाद प्रदेश सचिव, यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,प्रो विजय सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,संतोष पासवान प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,विकास सिंह जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, प्रमोद कुमार पासवान जिला अध्यक्ष लेबर सेल, वीरमणि सिंह आदि थे।

Related posts

प्रकाशन विभाग की विकास पत्रिका ‘योजना’ में 1957 से प्रकाशित आलेखों पर आधारित विशेष संग्रह ‘योजना क्लासिक्स’ का विमोचन।

rktvnews

वैशाली:जिले में स्वीप गतिविधि अंतर्गत सभी प्रखंडों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:सभी अंचल अधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को करें जनता दरबार का आयोजन: अपर समाहर्ता

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दरभंगा: बापू और शास्त्री की जयंती पर किया गया माल्यार्पण,दिलाई गई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment