RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा में माले द्वारा भारत का 100 वा मजदूर दिवस मनाया गया! 44श्रम कोड लागू करे मोदी सरकार:माले

RKTV NEWS/अनिल सिंह,02 मई।कल अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर माले द्वारा आयोजित कार्यक्रम की विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया की 1 मई भारत में मजदूर दिवस के 24 साल पर भाकपा माले बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ की ओर से आरा में मजदूर दिवस मनाया गया इसके पहले बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से मठिया से जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचा और वहां मजदूर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मजदूरों के काम के अधिकार की गारंटी के संघर्ष में सभी सहित मजदूरों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि मई दिवस का इतिहास दुनिया के मेहनतकशों की एकता का प्रतीक का दिन है। यह संघर्षो के लिए याद किया जाने वाला दिन हैं!आज के दौर में मई दिवस का कार्यक्रम ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है जब मोदी सरकार मजदूरों पर लगातार हमलावर है!मजदूरों को मिले अधिकार लगातार कम किए जा रहे हैं!मोदी सरकार श्रम कानूनों को खत्म कर रही है!44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम कोड्र में बदल कर दिया है!मजदूर,मेहनतकश जब भी अपने अधिकारों की आवाज उठाते हैं तो सरकारें उनकी आवाज को दबाने में लगी रहती है।उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और विभिन्न राज्यों की सरकारें मज़दूर सहित समाज के सभी वर्गों पर हमलावर है!शिक्षा-रोजगार छीने जा रहे हैं!महंगाई लगातार आसमान छू रही है!नागरिकों के अधिकार कम किये जा रहे हैंआज की सरकारें व पूंजीवादी व्यवस्था मज़दूर वर्ग सहित सभी पर हमलावर है और इससे ध्यान बाटने के लिए धार्मिक विभाजन को तेज़ किया जा रहा है!संविधान और लोकतन्त्र को खतरे में डाला जा रहा है!मेहनतकशों को इसके खिलाफ एकजुट तरीके से मिलजुल कर संघर्ष करना होगा और केंद्र की फासीवादी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कसना होगा!मजदूर दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,इंनौस राज्य सचिव शिव प्रकाश रंजन,जिला कमेटी सदस्य शोभा मंडल,पप्पू कुमार राम,निरंजन केसरी, दीनानाथ सिंह,बालमुकुंद चौधरी,राजू रंजन,सुरेश पासवान, बबलू गुप्ता,रामाशंकर प्रसाद,संतविलास पासवान,यदुनंदन चौधरी,कर्मचारी नेता सुमन कुमार सिंह,शिक्षक नेता सूर्य नारायण सिंह,हरिनाथ राम,रौशन कुशवाहा,टेंपो चालक संघ के नेता किरण प्रसाद,राजू खान,अभय सिंह,भीम पासवान,धनंजय कुमार सिंह,कलावती देवी,बबीता देवी,लीलावती देवी,पूनम देवी,मंजू देवी,कुंती देवी,संदीप राज,धर्मेंद्र राम,सुदामा राम,श्याम बाबू राम आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल थे!

Related posts

रायपुर : AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री

rktvnews

शिक्षकों का सशक्तिकरण: सीएसआईआर-आईआईसीटी, केएएमपी और सीबीएसई वैज्ञानिक प्रकृति संवर्धन पर अत्याधुनिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिये सहयोगरत

rktvnews

परीक्षा में लापरवाही को लेकर भिंड के सहायक प्राध्यापक डॉ. माहौर निलंबित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण पर डीएमओ की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के असामयिक निधन से जिले में शोक की लहर।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बड़ौत में जनसमस्याएं सुनीं।

rktvnews

Leave a Comment