RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने अंकित गुप्ता के आश्रितों के बीच किया किशोरी समृद्धि योजना व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के स्वीकृति पत्र का वितरण।

पठन पाठन हेतु छोटी बहन का इंदुमती टिबरेवाल में कराया गया नामांकन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)28 अप्रैल।21 मार्च को चतरा शहरी क्षेत्र में दिभा मोहल्ला चतरा के रहने वाले अंकित गुप्ता नामक युवक की हत्या हुई थी। मृतक अंकित गुप्ता के आश्रित मां और बहनों ने जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त रमेश घोलप से मिल सरकारी मदद की गुहार लगाई थी। उपायुक्त ने आश्रित के मामले को संज्ञान में लेते हुए आज समाहरणालय कार्यालय कक्ष में किशोरी समृद्धि योजना के तहत 20 हजार एवं राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 20 हजार का स्वीकृति पत्र और छोटी बहन के पठन पाठन हेतु इंदुमती टिबरेवाल में नामांकन पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा मृतक अंकित गुप्ता की बहन को वाह्यस्रोत के आधार पर नौकरी दिलाने का कार्य किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा उनके तीन बहने, मां और बीमार पिता को कम से कम तकलीफ हो उसके लिए उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया गया है और आगे भी जिला प्रशासन द्वारा नियमसंगत मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उक्त मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, मृतक अंकित गुप्ता के परिवार के सदस्य, इलेक्ट्रिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति सजग करने हेतु रंगोली और दीपदान कार्यक्रम।

rktvnews

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के अवसर पर भिसियाना वायुसेना स्टेशन पर हवाई प्रदर्शन।

rktvnews

फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना आजमगढ़ की तान्या श्रीवास्तव के फैशन और कपड़ों की विशेष शैली से हुई प्रभावित।

rktvnews

भोजपुर : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार! गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्लस टू विद्यालय सहजौली की छात्राओं ने किया विद्यालय में तालाबंदी व सङक जाम।

rktvnews

Leave a Comment