RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हनुमानगढ़ जिले में अलर्ट: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीमाओं पर नाकाबंदी।

वीसी में संभागीय आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, होटल-लॉज में बाहरी व्यक्तियों की गहन जांच के आदेश।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)27 अप्रैल।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। रविवार को बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वीसी हुई। इसमें कलेक्टर काना राम और एसपी अरशद अली सहित जिले के सभी अधिकारी जुड़े।
वीसी में सभी उपखंड अधिकारियों, एडिशनल एसपी, डीएसपी और थानाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने और सेना की मूवमेंट से जुड़ी कोई भी जानकारी, वीडियो, लोकेशन शेयर नहीं करने के सख्त आदेश दिए गए।

बॉर्डर पर कड़ी निगरानी, सीएलजी मीटिंग के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश

सीमा क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। होटल, लॉज, रेस्ट हाउस, मंडी, ईंट भट्ठों और रेलवे स्टेशनों पर बाहरी लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। किरायेदारों पर नजर रखने के लिए मकान मालिकों को पाबंद किया गया है। थानाधिकारियों को सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश मिले हैं। सभी मिश्रित आबादी वाले गांवों में पुलिस विशेष निगरानी रख रही है।

सोशल मीडिया पर नजर

जिला विशेष शाखा और सोशल मीडिया सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखे हुए हैं। कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट सामने आते ही तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया गया है। ऐसे प्रभावी व्यक्तियों को भी चिन्हित किया गया है जो तनाव की स्थिति में प्रशासन का सहयोग करते हैं।
वीसी में जिला कलेक्टर काना राम, एसपी अरशद अली, एडिशनल एसपी जनेश तंवर, डीएसपी मीनाक्षी, हनुमानगढ़ एसडीएम मांगीलाल और तहसीलदार श्रेज हरीश सारण समेत सभी थानाधिकारी और उपखंड अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

मुख्य सचिव ने एनजीओ के साथ की बैठक।

rktvnews

आईआईएम बेंगलूर के अध्ययन में जल जीवन मिशन की 2.82 करोड़ व्यक्ति-वर्ष रोजगार सृजन क्षमता का आकलन किया गया है।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

rktvnews

शहीदे-आजम भगत सिंह को राष्ट्र नायक का दर्जा दे 23 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार :दिलराज प्रीतम

rktvnews

महाकुंभ:संतों के संकल्प से सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा भारत : अनिल ओक

rktvnews

Leave a Comment