RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर के शाहपुर में मन की बात” का 100वां एपिसोड सुना भाजपा समर्थकों ने।

मन की बात सुनते वृद्ध

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 100वां एपिसोड कार्यक्रम को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सुना। रेडियो से प्रसारित होने वाला प्रधानमंत्री का खास कार्यक्रम “मन की बात” को सुनने के लिए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता और उनके समर्थक काफी दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर आज वो दिन आ ही गया। देशभर में बूथ स्तर पर चार लाख सेंटर पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मन की बात” हमेशा सद्भावना, सेवा भावना और कर्तव्य भावना से ही आगे बढ़ी है। सामूहिक प्रयास से बड़ा से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। मेरे लिए मन की बात एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पूजा, आस्था और व्रत है। “मन की बात” ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के सभी बूथों पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मन की बात को सुना। भाजपा युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा, पिंटू पांडे, अंकित पांडे, मंटू दूबे, मुन्ना पांडे, बच्चा जी पांडे, शिव शंकर सिंह, पंकज तिवारी, संजय कुमार चतुर्वेदी, निशू राय, सौरव पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, संजय पांडे, मुरलीधर गुप्ता, बासुकीनाथ गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता,विनीत गुप्ता, मनोज कुमार पासवान, भोला गुप्ता अरुण राय, दीपू केशरी समेत अनेक भाजपा समर्थकों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Related posts

छत्तीसगढ़:हम कहानियों को रिसर्च नहीं सर्च कर रहे हैं:अशोक मिश्रा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों को अब पांच रुपये में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को दी नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:हस्तशिल्प विकास योजना व काष्ठ कला कौशल उन्नयन योजना के तहत प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र व टूलकिट।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद में महिलाएं अपनी- अपनी आकांक्षाओं को कर रहीं सांझा।

rktvnews

Leave a Comment