RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पहलगाम आतंकी हमले मे शहीद हुए पर्यटकों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे आतंकी हमले मे निर्दोष पर्यटको की निशंस हत्या होने पर स्थानीय जेपी स्मारक स्थल से अंबेडकर प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में नेताओं और कार्यकताओ ने मौन धारण किया।डाँ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के सामने सभी भाजपाइयों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले मे मृत पर्यटको को श्रद्धांजलि दी गई।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी।पूरे देश में आक्रोश है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की कुकृत्यो को माफ नही किया जा सकता।पाकिस्तान का समूल नष्ट कर देना चाहिए। पाकिस्तान ही आतंक की जननी है अगर विश्व के नक्शा से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। उसके बाद आतंकवाद का विश्व से समाप्ति हो जाएगा।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज हिन्दुस्तान बहुत मजबूत है और पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे।ऐसे कायरता पूर्ण घटना में देश एकजूट है और समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए।मुझे विश्वास है कि भारत सरकार बहुत जल्द कार्यवाई करेगी।भोजपुर की जनता की जरुरत होगी तो सबसे आगे हम होंगे।
कार्यक्रम म़े विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,ई.धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकान्त पांडेय,ज्योति कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, रामदिनेश यादव,निशांत स़िह सेंगर,धनंजय तिवारी,नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, सूर्यभान सिंह,हरेन्द्र पांडेय,अशोक शर्मा, प्रहलाद राय,राजेन्द्र तिवारी, संजय कुमार सिंह,मधु मिश्रा,चुन्नी देवी,अनुपमा पम्मी,धर्मेन्द्र सिंह,शम्भू चौरसिया, हरेराम चंद्रवंशी, नवीन प्रकाश,मनीष प्रभात,धीरज सिंह,लव पांडेय,विमलेश सिंह,राकेश पुतुल,शशी चौधरी, राजीव राय,विभु जैन,प्रतिक चंद्रवंशी, विभु सिंह आदि कार्यकर्ता थे।

Related posts

कनाडा की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री ने आईआईटी पटना समेत अन्य भवनों का किया वर्चुअल उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : उप मुख्य पार्षद व उसके पति के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञानपुर शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर में 4 एकड़ में लगेगी कार्डबोर्ड बॉक्स की निर्माण इकाई, ₹38 करोड़ निवेश करेगी कंपनी।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment