RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली:पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर ‘सिटीजन्स फॉर फ्रैटरनिटी’ का गहरा शोक और कड़ी निंदा।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह 23 अप्रैल।पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या पर ‘सिटीजन्स फॉर फ्रैटरनिटी (CFF)’ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की है। संगठन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे देश को आक्रोश और शोक की लहर में डुबोने वाली है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया

“हम इस अमानवीय और कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हैं। यह देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने की साजिश है, लेकिन हम सभी नागरिक मिलकर इस त्रासदी का सामना करेंगे और देश में शांति और सौहार्द को हर हाल में बनाए रखेंगे।”
संगठन ने सरकार से मांग की है कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति भी प्रकट की।

इस बयान पर देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं

डॉ. एस. वाय. कुरैशी – पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त,डॉ. नजीब जंग – पूर्व उपराज्यपाल, दिल्ली एवं पूर्व कुलपति, जामिया मिल्लिया इस्लामिया,ले. जनरल (से.) जमीउद्दीन शाह – पूर्व उप प्रमुख, थलसेना एवं पूर्व कुलपति, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,शाहिद सिद्दीकी – पूर्व सांसद और ‘नई दुनिया’ के संपादक,सईद मुस्तफा शेरवानी – उद्योगपति एवं पूर्व अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया।
यह बयान देश में आपसी भाईचारे, शांति और मानवीय मूल्यों की रक्षा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी दोहराता है।

Related posts

10 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:आरटीई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन  हेतु प्राचार्यों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

राजस्थान:सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment