RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जमीरा पंचायत के लक्ष्मणपुर महादलित टोले में डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का आयोजन, लाभुकों को मिला त्वरित लाभ।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 अप्रैल।आज जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा जमीरा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मणपुर वार्ड संख्या-09 के महादलित टोले में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आगामी दो माह में जिले के सभी महादलित टोलों के पात्र लाभुकों को बिहार सरकार के 22 विभागों द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत अच्छादित करना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैंप में उपस्थित लाभार्थियों से उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ऑन-द-स्पॉट कई लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किया। इनमें जन्म प्रमाण पत्र – 47, आयुष्मान कार्ड – 08, जॉब कार्ड – 20, ई-श्रम कार्ड – 24, आधार कार्ड – 05 तथा पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 01 लाभुक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने वहां स्थित तालाब की साफ-सफाई हेतु भी निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), निदेशक (DRDA), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सीतामढ़ी:मतदाता सूची में युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं काअधिक से अधिक संख्या में नाम दर्ज करने के अभियान को गति देने हेतु जिलाधिकारी की आज विद्यालयों के प्राचार्य तथा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

गिरीडीह: जनगणना को ले की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने वित्तीय परिणाम घोषित किए, जिसमें वर्ष 2021-22 में 14,953 करोड़ रुपये से वर्ष 2022-23 में 19,309 करोड़ रुपये की वृद्धि देखी गई।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024 में हथकरघा क्षेत्र में, विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा हासिल तकनीकी प्रगति की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक गलियारे का दौरा किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अगस्त 24

rktvnews

2040 में एक भारतीय चंद्रमा की सतह से ‘विकसित भारत 2047’ की घोषणा करेगा और इससे पूरे ब्रह्मांड में यह संदेश जाएगा कि भारत पहुंच गया है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment