RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)19 अप्रैल।आज जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन डीआरडीए सभागार में किया गया जिसमें परियोजना की चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहायिका के द्वारा तैयार किए गए व्यंजन प्रदर्शित किए गए, जिसमें मुख्य रूप से मडुवा (रागी) के आटे का लड्डू, पुआ,महुआ का रोटी,हलुआ, लेटो, रेडी टू ईट पैकेट का नीमकी,लड्डू,ठेकुआ,कचरी, छिलका, सखुआ फूल का ठेकुआ,ड्राई फ्राई, सहजन का पकोड़ा, मूचरी साग का पकोड़ा, सुनसुनिया साग का नमकीन पुआ इत्यादि सैकड़ों व्यंजन प्रदर्शित किए गए।
व्यंजन प्रतियोगिता की निर्णायक टीम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा रीना साहू, बल विकास परियोजना पदाधिकारी चतरा ग्रामीण अनीता,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद, शंभू बड़ाइक क्षेत्रीय प्रबंधक चतरा समर कार्यक्रम ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय अनाज,फल एवं सब्जियों का उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

Related posts

22 अगस्त 23 को नवादा जिले में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला होगा आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भारतीय आमों की निर्यात की जाने वाली खेपों का दायरा बढ़ रहा है।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत लोहाघाट(चंपावत) के सीमांत ग्राम ठाटा में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

दुमका:पर्यटन स्थलों के समग्र विकास एवं टूरिस्ट सर्किट निर्माण पर जोर, डीटीपीसी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment