RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:गुड फ्राइडे पर होली सेवियर चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बलिदान दिवस।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल। गुड फ्राइडे यानी पवित्र शुक्रवार, प्रभु यीशु मसीह के संघर्ष, बलिदान और प्रेम की स्मृति में मनाया जाने वाला एक पावन दिन है। इसी उपलक्ष्य में थे होली सेवियर चर्च, आरा में एक विशेष प्रार्थना सभा और शांति जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस दिन की शुरुआत चर्च में सामूहिक प्रार्थना से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर प्रभु यीशु मसीह को श्रद्धांजलि अर्पित की। चर्च में आयोजित सभा में फादर अनिल जीवित ने बताया कि गुड फ्राइडे वह दिन है जब प्रभु यीशु मसीह को मानव जाति के पापों के प्रायश्चित हेतु क्रूस पर चढ़ाया गया था। उन्होंने क्रूस पर अपने अंतिम सात वचन कहे, जो आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं जिसमें प्रेम, क्षमा, करुणा और आज्ञाकारिता का संदेश दिया।सुमन, सीमा, अमृता, रिंकी, रेखा, जोशना, आरती, निर्मला, खुशी कुमारी आदि ने भजन का पाठ कर भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर चर्च में और जुलूस में सुमन, सीमा, अमृता, राजेश, हार्पी, किरण, सोनू, अनीता, निर्मला, राहुल, खुशी, जोशना, अनमोल समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भकुरा पंचायत सहित कई अन्य गांवों में “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गोरखपुर:श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में कवि गोष्ठी सह सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

बागपत:सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु “नो हेलमेट नो फ्यूल” रणनीति के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

जहाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण” विषयक संगोष्ठी की मेजबानी करेगी भारतीय नौसेना।

rktvnews

Leave a Comment