RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सहारा निवेशकों के पैसों को सूद सहित वापस करने की मांग पर किया गया प्रतिवाद सभा।

सभी जिला मुख्यालयों मे सहारा भुगतान कार्यालय खोलने हेतु डीएम को दिया मांग-पत्र।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अप्रैल।सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा और विश्व भारती सेवा संघ के बैनर तले आज आरा समाहरणालय समक्ष प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के राज्य सचिव का. राजु प्रसाद ने किया।
सभा का आयोजन सहारा समूह के निवेशकों को शीध्र उनका जमा रुपया लौटाने, उनके पैसे के नुकसान की भरपाई की करने, भुगतान का आधार आधार कार्ड की जगह सहारा समूह के खाते को बनाने की मांग के तहत आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहारा इंडिया समूह मे जमा करने वाले सभी खाताधारकों का पैसा सूद सहित वापस लौटाया जाए।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहकारिता मंत्री अमित शाह का कहना है कि 12 करोड़ सहारा निवेशक है, जबकि एक करोड़ निवेशकों का ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुआ है।माले नेता ने कहा कि 11करोड़ निवेशकों के पैसे का क्या होगा?
इस दौरान सहारा इंडिया समूह के नेता राजु प्रसाद ने कहा कि सहारा समूह का पैसा शीघ्र लौटाया जाए तथा सभी जिला मुख्यालयों मे सहारा भुगतान केन्द्र खोला जाए।
प्रतिवाद सभा पश्चात सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा व विश्व भारती सेवा संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय मे जाकर मांग पत्र को सुपुर्द किया।
प्रतिवाद सभा मे राजु प्रसाद, सियाराम राय, रणधीर कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, शत्रुधन राय,अजीत कु.सिन्हा, संजय प्रसाद केशरी,अब्दुल वहाब, और अरुण कुमार मौजूद आदि शामिल थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: जिला पदाधिकारी ने तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका समेकित बाल विकास सेवा परियोजना रामनगर को किया चयनमुक्त

rktvnews

भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर और ऋषिकेश के 6 एम्स में अब सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस पर टचस्टोन स्कूल, सरैंया के परिसर में झंडोतोलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

रोहतास:नोखा विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाया गया एरिया डोमिनेशन अभियान।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डोरंडा दरगाह कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment