RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जदयू महानगर और समता सैनिक दल के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई आंबेडकर जयंती।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल। सोमवार को सामुदायिक भवन चंदवा,आरा में बिहार प्रदेश जदयू ,महानगर ,आरा भोजपुर एवम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा स्थापित “समता सैनिक दल”(Army Equity Force )के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती सह सम्मान समारोह धूम – धाम से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम आर्मी इक्विटी फोर्स के युवकों द्वारा वार्ड न. 14 के इलाके में जय भीम का झंडाऔर बैनर के साथ गगनभेदी नारे लगाते हुए सड़कों और गलियों में प्रदर्शन किया गया। तदोपरांत जदयू महानगर ,आरा के अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी की अनुपस्थिति में जदयू ,अनु.जा./अनु. जन .जाति कोषांग ,भोजपुर के जिलाध्यक्ष अवधेश राम ने समारोह का उद्घाटन किया ।उक्त समारोह भवन में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका आरती देवी के साथ रेणु देवी, कुमारी शांति, रानी कुमारी ,अंकिता कुमारी आदि महिलाओं ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में उनकी बारी – बारी से आरती उतारी । उपस्थित सभी नर – नारी द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि सह सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मान व्यक्त किया गया। “जय भीम !” ” शिक्षित बनो ! संगठित हो ! संघर्ष करो!” के नारे गूंजते रहे। जदयू , महानगर ,आरा भोजपुर के जिला प्रवक्ता देवी दयाल राम ने समारोह सभा की अध्यक्षता और मंच संचालन किया। अधिवक्ता गोपाल प्रसाद , कन्हैया राम, दीपू राम , अजीत राम, संतोष ,कुमार ,आरती देवी , रेणु देवी,रानी कुमारी ,ब्रजेश राम , दिनेश यादव,वासुदेव राम , पंचम राम, राजेश पासवान ,ललन पासवान,सुजीत कुमार वगैरह ने अम्बेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाले। भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार और कर्तव्य पर भी चर्चा की गई। समाज के निचले पायदान पर जीवन बसर करने वाले दलितों के विकास की समीक्षा की गईं। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार कर बिहार का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार अंबेडकर साहेब के स्लोगन ” शिक्षित बनो!” को साकार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।समारोह सभा में शामिल अशोक राम,फकीरचंद राम, धनेश्वर राम, रमेश कुमार,राम ईश्वर राम, बालेश्वर राम,धीरज कुमार ,राहुल राम, कुंवर दयाल राम, संजय कुमार,प्रदीप कुमार, सुधीर राम, अनुराग कुमार,राजेश पासवान, राजेंद्र राम, युवराज कुमार ,वासुदेव राम , कसी राम, भोला पासवान, रामजीत राम, धनजी प्रसाद, काशीनाथ राम , गणेश राम ,सबिता देवी, बच्चा देवी, देवांति देवी , विशाल कुमार मुख्य सहभागी रहे। सभी लोगों ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा लेकर समाज में नैतिक आचरण और कार्य करने का संकल्प लिए।

Related posts

जयपुर:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी और आसमान में जगमगाई उड़ती हुई लालटेन।

rktvnews

गढ़वा:अनराज डैम जलाशय में तैराकी, कूदना एवं बोटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

उपभोक्ता मामले विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय) के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

इंदौर: 1 से 30 मई 2026 तक होगा मकानों की सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सतर्कता सप्ताह अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर, अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरुओं को समर्पित किया, ” मेरा असली जन्म सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ”

rktvnews

Leave a Comment