RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:झांकी पुरस्कार वितरण समारोह में झांकी प्रमुखों को राम दरबार का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अप्रैल।श्री रामनवमी समिति का पुरस्कार वितरण समारोह और सह भोज कार्यक्रम सम्भावना आवासीय विद्यालय में आचार्य धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस आयोजन में मंच पे विराजमान सम्भावना विद्यालय के निर्देशक डॉ कुमार द्विजेंद्र किरण, प्राचार्या डा अर्चना सिंह और राम नवमी समिति के महासचिव शंभू चौरसिया रहे।
सभी राम भक्तों को स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए शंभू चौरसिया ने सिल्वर जुबली वर्ष में भव्य शोभा यात्रा का सफलतापूर्वक व शांति पूर्वक आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्भावना विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने भी सभी राम भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को श्री राम के जीवनी और विशेषता से अवगत करवाते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद कार्यक्रम में सभी आरा शहर के विभिन्न वार्ड से निकाले गए झांकी और भोजपुर के विभिन्न क्षेत्रों के झांकी के प्रमुखों को श्री राम दरबार का मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया गया, उसके बाद प्रसाद स्वरूप भोज का आयोजन हुआ और सभी से अंतिम अभिवादन करके कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में आरा शहर के प्रबुद्ध लोग, डॉक्टर और संत महात्मा जैसे सत्य नारायण स्वामी, डॉक्टर विजय गुप्ता, डॉक्टर विकास सिंह, हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिन्हा जी आदी उपस्थित थे, साथ ही राम नवमी समिति से हरेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, यशवंत नारायण सिंह, गोकुल सिंह, वीरेंद्र सिंह, आर. के. उपाध्याय, अभय विश्वास भट्ट , रोहित सिंह बजरंगी, विभु सिंह, हरिओम सिंह, संतोष केसरी, अजय सिन्हा , राणा रुद्र प्रताप, नवीन प्रकाश, मोहन विश्वकर्मा और राम भक्त आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:समारहणालय परिसर में स्थित नव निर्मित उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी का न्यायालय भवन का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:संतोष पाठक के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भोजपुर भाजपा मे उल्लास।

rktvnews

अमरीका-भारत रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी मंत्रिस्तरीय संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

राज्यपाल से नवनियुक्त कुलपतियों की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

गढ़वा:हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को सेवा पर लौटने का निदेश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गेहूँ खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें : खाद्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment