RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा “भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अप्रैल। सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा *”भीम शक्ति संवाद”* कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय, शहीद भवन, आरा में जिलाध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।संचालन जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन सत्यप्रकाश राय ने किया।”भीम शक्ति संवाद”कार्यक्रम के उपरांत हर घर “झंडा हर घर तिरंगा” के प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ प्रमोद ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं के बीच झंडा वितरण किया और कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अधिक से अधिक घर-घर झंडा घूम-घूम कर लगाने की जिम्मेदारी आगे बढ़कर संभाले और राहुल जी के हाथों को मजबूत करें।
जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब महान समाज सुधारक, चिंतक, अर्थशास्त्री और दलितों, शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के सजग प्रहरी भी थे। इस अवसर पर शामिल प्रमुख लोगों में प्रमोद ओझा, राजेश सिंहा, प्रोफेसर बलिराज ठाकुर, त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, प्रोफेसर अरुण सिंह, सत्यप्रकाश राय, प्रभा सिंह यादव, रेणु देवी, घनश्याम उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, मालती पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, डॉ ब्रजेश यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, पन्नग त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी, अब्दुल सलाम कुरैशी, अरविंद कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, मुकेश चंद्रवंशी, चितरंजन सिंह मुन्ना, उपेंद्र सिंह, अशोक पाण्डेय, राकेश कुमार सिंह, सत्यनारायण लाल, शशि कांत तिवारी, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार पासवान, लुटावन राम चौरसिया, घनश्याम चौधरी, उदय कुमार, प्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णा सिंह, सूर्य मोहन प्रसाद, सूर्य प्रकाश, रविन्द्र कुमार रवि, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रोहित चौधरी, नर्वदेश्वर ओझा, बबलू कुमार, अजय कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह आदि थे।

Related posts

चतरा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जुलाई 25

rktvnews

मानव जीवन में छिपे दिव्य गुणों के योग दिव्य प्रयोगशाला है: स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

बक्सर:ब्रह्मपुर महोत्सव का किया गया आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:चाकुलिया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment