RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हनुमंत जन्मोत्सव पर बोले सुमन बाबा दास बनने पर गुरु कृपा मिलेगी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अप्रैल। शनिवार को महावीर मंदिर रमना आरा में महंत सुमन बाबा द्वारा शुभ मंगल आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ।महंत सुमन बाबा ने कहा कि हनुमान जी का जन्म काल दो समय में मनाया जाता है ।दक्षिण भारत में चैत्र शुक्ल पूर्णीमा को और उत्तर भारत में दिपावली के एक दिन पहले।जब से शोसल मिडिया हमारे जिवन पद्धति में प्रवेश किया तब से हमारे त्योहारों का भी अदान प्रदान तेजी से होने लगे।आज उत्तर और दक्षिण का भेद समाप्त हो गया है ।इस कारण हनुमान जी का जन्म साल में दो बार मनाया जाता है।हनुमान जी के चरित्र को समक्षने के लिए दास रुप ग्रहण करना होगा।जब दास बनेगे तब आप पर गुरू कृपा होगी और आप को अष्ट सिद्धि.नवनिद्धि की प्राप्ती होगा.दोपहर 3 बजे से हनुमान चालीसा के साथ भक्तों द्वारा सुंदर कांड पाठ प्रारंभ हुआ।सचिव डा सुनिल सिंह अधिवक्ता के नेतृत्व में रात्रि 8 बजे महा आरती महंत सुमन बाबा के साथ भक्तजन ने किया ।.सुन्दर काण्ड पाठ महावीर मंदिर के उपाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में किया गया.आरती के बाद प्रसाद वितरण व भंडारा सह सचिव कुमार मोहित के नेतृत्व में सम्पादन हुआ।भंडारा का आयोजन आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा किया गया ।सुमन बाबा द्वारा सभी पदाधिकारीयों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।आने वाले भक्तों को महावीर मंदिर के अध्यक्ष श्री सतेन्द्र नारायण सिंह नें शुभ कामना प्रदान किया।इस मौके पर कोषाध्यक्ष संजय राय,डॉ सत्यनारायण उपाध्याय,राम सुरेश सिंह,डॉ जितेंद्र शुक्ल,कवि नन्द किशोर जी,गूँजय कुमार,राजेश कुमार,रवि सहाय,धन जी, सहित कई भक्तगण मौजूद थे।

Related posts

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2024-2027 के लिए अनुमोदन प्रक्रिया पुस्तिका जारी की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।

rktvnews

10 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उत्तराखंड: गढ़वाली फीचर फ़िल्म “मेरी प्यारी बोई” के प्रीमियम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल।

rktvnews

कैबिनेट ने 2023 से 2027 तक नवोन्मेष, एकीकरण और 2.0 (सिटीज 2.0) को बनाए रखने के लिए सिटी इन्वेस्टमेंट्स को मंजूरी दी

rktvnews

Leave a Comment