RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भगवान महावीर के पंच उपदेश विश्व को एकता के सूत्र में बांधनें के लिए पर्याप्त : प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल।महंत महादेवानन्द महिला महाविद्यालय में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई गई।जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृत विभाग के द्वारा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर मीना कुमारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इन्होंने भगवान महावीर के पंच उपदेश- अहिंसा से की और पंच उपदेश आत्म सात करने से हमारे जीवन में अनेकों लाभ मिलते हैं बल्कि जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इनका उपदेश पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बाधने का कार्य किया।
इतिहास विभाग के प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजीव कुमार ने भगवान महावीर के पंच महाउपदेश से सम्बंधित बहुत विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।प्राकृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुमारी शिल्पा ने बताया कि भगवान महावीर के ज्ञान की प्राप्ति जम्भिका ग्राम के साल वृक्ष के नीचे रिजुपालीका नदी के किनारे हुई । डॉक्टर शिल्पा ने साल वृक्ष से स्वस्थ सम्बंधित जानकारी दिए ।
हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुधा निकेतन रंजनी ने धर्म का अर्थ बताते हुए विस्तार से चर्चा की । छात्राओं में कोमल कुमारी और ख़ुशी कुमारी ने भगवान महावीर के पंच उपदेश आत्मसात करने की बात कही।
दर्शन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर अस्मिता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। महाविद्यालय के प्राध्यापक मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ सादिया हबीब, डॉक्टर शिखा, डॉक्टर निवेदिता,डॉक्टर अंजु, डॉक्टर स्नेहा, डॉक्टर पूनम,डॉक्टर शिला,डॉक्टर तसनीम , डॉक्टर सरोज कुमारी,अंजु जी ,आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में छात्राओं ने काफ़ी उत्साह से भाग लिया।

Related posts

भोजपुर एसपी को नींद नहीं आती 😲देर रात्रि करते है गस्ती दल का निरीक्षण और मापते है 112 की रफ्तार……

rktvnews

प्रत्येक गुरुवार को आरा में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल।

rktvnews

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित खिलाड़ी अनिल राय की स्मृति में एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

छठ महापर्व के अवसर पर युवा समरस मंच ने 251 छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण!छठ बिहार का महापर्व है : विकास वैभव

rktvnews

बिहार प्रदेश लोजपा रामविलास अनुसूचित जाति कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले से हजारों की संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता:मनोज कुमार पासवान।

rktvnews

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सचिव, डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने दिल्ली से हज 2026 की प्रथम उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment