RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास : डीएम की अध्यक्षता में अनु॰ जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)11 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में अनु॰ जाति एवं अनु॰ जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंलाधिकारी एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बताया गया कि विशेष विकास शिविर का आयोजन का प्रारंभ दिनांक-14.04.2025 को डिहरी प्रखंड के गंगौली पंचायत में किया जायेगा, इसके उपरांत दिनांक-19.04.2025 से सभी अनु॰ जति एवं जनु॰ जनजाति के टोलों में किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड स्तर से माईक्रोप्लान तैयार कर पंचायत स्तरीय टीम को टैगिंग किया गया। सभी अनु॰ जाति एवं अनु॰ जनजाति के परिवारों को 22 चिन्हित् योजनाओं के लाभ के लिए पंचायत स्तरीय सर्वे ठीम के द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर योजनाओं से आच्छादन के लिए आवेदन प्राप्त किया जाएगा। प्रत्येक शिविर के लिए शिविर प्रभारी बनाया गया है, जो प्रतिदिन सर्वे किया गया परिवारों के आवेदन को संकलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को देंगे। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इसे संबंधित विभागों को उपलब्ध कराते हुए निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी प्रखंड अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निगरानी करते हुए इसका निष्पादन शिविर के तिथि के पूर्व कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि शिविर के तिथि के पूर्व पंचायत स्तरीय सर्वे टीम अनिवार्य रूप से सभी परिवारों को सर्वे विहित प्रपत्र में करना सुनिश्चित करें, ताकि चिन्हित 22 योजनाओं में शत् प्रतिशत आच्छादन किया जा सके। उपविकास आयुक्त के द्वारा निदेश दिया गया कि प्रखण्ड स्तर पर वरीय पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रचायत स्तरीय टीम की बैठक कर पूर्ण निगरानी में सर्वे कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों को कार्य संबंधित जानकारी दी।

rktvnews

यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 एक एक्शन ड्रामा है, जो 12 नवंबर 23 को होगी रिलीज।

rktvnews

अभिनेत्री सन्नी लियोन, ईशा गुप्ता, अभिनेता नील नितिन मुकेश जैसे ज़बरदस्त जजेस और बेहतरीन मेंटर डब्बू रत्नानी के साथ हुआ ग्लैम फेम शो का लॉन्च !

rktvnews

गोपालगंज:बिहार विधान सभा सदस्य सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि उद्योग विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:डा शंकर प्रसाद का साहित्यिक और सांस्कृतिक जीवन प्रेरणा दायी है : प्रेम कुमार

rktvnews

Leave a Comment