RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने भाजपा स्थापना दिवस को कार्यकताओं और समर्थको के साथ धूमधाम से मनाया।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)06 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के 45 वर्ष पूरा होने पर 46 वाँ स्थापना दिवस भोजपुर के सभी कार्यकताओं द्वारा मनाया गया।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप स़िह ने स्थापना दिवस को अपने आरा आवास पर क्षेत्र की जनता और कार्यकताओं के साथ पार्टी का झंडा फहरा कर मनाया।तदोपरांत इस खुशी और हर्ष के अवसर पर कार्यकताओं और जनता के बीच मिष्टान्न खिलाया गया।उस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद,नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे आदि नारे लगाए गए। कार्यकताओं और जनता के साथ पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर बड़ी पार्टी है।आज देश मे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बना है और देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। भाजपा का उद्देश्य अंत्योदय है और आज सबका साथ,सबका विकास हो रहा है। भाजपा एक अनुशासित और संगठित पार्टी है।इस पार्टी में एक कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनता है। सभी कार्यकताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में आशु सिंह,उज्जवल सिंह,पप्पु सिंह,भोलू सिंह,निलेश पांडेय,कुंदन सिंह,आकाश सिंह,सत्यदेव सिंह,पैक्स अध्यक्ष,रोहन पांडेय,अभय पांडेय,रौशन,शुभम स़िह,हरिहर सिंह,असलम आलम,जवाहिर केसरी आदि थे।

Related posts

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म ‘कैचिंग डस्ट’ के कास्ट एंड क्रू ने मीडिया से बातचीत की।

rktvnews

आरा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मॉडल अस्पताल का शुभारंभ एवं पीआईसीयू भवन का किया उदघाटन।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024: बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री बनाम बायोपिक्स पर ज्ञानवर्धक पैनल चर्चा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें लेखापरीक्षा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला उद्योग बंधु ,जिला व्यापार बंधु तथा सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

आरा में 10 मई 23 के आयोजित होगी रोजगार शिविर।मैट्रिक पास अभ्यर्थी ले सकते है लाभ।

rktvnews

Leave a Comment