RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)06 अप्रैल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। रामनवमी के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया तथा आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए, इसका उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाइयों का सामना जिन आदर्शों के साथ किया, वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। राम नवमी का पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाए, इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Related posts

गिरीडीह:अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

सारण:जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

दुमका:दीप प्रज्वलन के साथ संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई कार्य-प्रतिबद्धता की शपथ।

rktvnews

जयपुर बर्ड फेस्टिवल का भव्य समापन।

rktvnews

42वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का स्‍टॉल लगाया गया।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment