RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने धोबहां में वशिष्ठ नारायण सिंह पथ व शाहपुर में शाहपुर से महुआंव रोड का किया शिलान्यास।

वशिष्ठ नारायण सिंह पथ धोबहां से सारसिवान तक पौने छह करोड़ की लागत से 5. 7 किलोमीटर और शाहपुर से महुआंव रोड 10.78 करोड़ में 10. 6 किलोमीटर बनेगी सड़क।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 अप्रैल।आज सांसद सुदामा प्रसाद ने धोबहां में वशिष्ठ नारायण सिंह पथ व शाहपुर में शाहपुर से महुआंव रोड का शिलान्यास किया। वशिष्ठ नारायण सिंह पथ धोबहां से सारशिवान तक पौने छह करोड़ की लागत से 5. 7 किलोमीटर सड़क बनेगा और शाहपुर से महुआंव तक 10. 6 किलोमीटर , 10.78 करोड़ रुपया के लागत से बनेगा।
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि ये सड़क आम – अवाम की चिर प्रतीक्षित मांग थी। जिसके लिए हम लोगों ने अथक प्रयास किया और काम शुरू हो गया। आगे जितने भी सड़क और विकास का कार्य है वो होगा। हम लोगों का प्रयास रहेगा की किसी भी सड़क में गढ़ा नही रहे।
उन्होंने कहा कि जिले के विकास व जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए जीवनपर्यंत कार्य करता रहूंगा।
शाहपुर के शिलान्यास के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राहुल तिवारी मौजूद थे।
शाहपुर के माले प्रखण्ड सचिव हरेंद्र सिंह के पत्नी का बीमारी के कारण कल देहांत हो गया था , सांसद सुदामा प्रसाद ने उनके गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और शव यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद बेलवनियाँ में कर्ज के दबाव के कारण अरविंद प्रसाद के चार बच्चों की जहर खिलाने से मौत हो गई थी जिनके परिजन से मिले घटना की जनकारी ली। शाहपुर के झौवां में दुर्घटना में मृत राजकिशोर राम के परिवार से मिले और अधिकारियों से मुआवजा के लिए बात कर मुआवजा देने की गारंटी किया।
सुदामा प्रसाद ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं और मेरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। जितना जरूरत हो सहयोग किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विजय ओझा माले राज्य कमिटी सदस्य,अयोध्या सिंह माले राज्य कमिटी सदस्य, दिलराज प्रीतम जिला कार्यालय सचिव, चन्दन कुमार, सूरज कुमार निजी सचिव, मदन सिंह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष शाहपुर, किसान नेता हरेराम सिंह, जनार्दन गोड, विनोद चौधरी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related posts

फोर्टिस गुरुग्राम ने मल्‍टी-डिसिप्लिनरी केयर के साथ मोटापे से निपटने के लिए समग्र ओबेसिटी क्लिनिक शुरू किया।

rktvnews

चतरा:जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में 01 एवं 02 अगस्त को होगा आकांक्षा हाट एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : प्रबंधकारिणी सदस्य पद का एक नामांकन पत्र रद्द।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने विजय दिवस पर शौर्य स्थल, देहरादून में वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का शाखा सम्मेलन सदर अस्पताल परिसर में संपन्न।

rktvnews

बागपत:यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment