RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)04 अप्रैल।पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की यह सफलता बच्चों के लिए, उनके अभिभावक के लिए एवं पूरे जिला के लिए गर्व का विषय है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग भी बच्चों की सफलता से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
डीएम ने बच्चों से कहा कि आप लोगों ने स्वयं को प्रूफ किया है और अपने लिए जो स्टैंडर्ड स्थापित किया है उसे भविष्य में भी कायम रखेंगे। आगे और कड़ी मेहनत करेंगे और सफलता का परचम लहराएंगे।उन्होंने कहा कि आगे कठिन चुनौती मिलेगी जिसे हर हाल में पार पाना है। आप लोग अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें और सफल होकर अपने माता-पिता, पूरे समाज जिला और राज्य का नाम रौशन करें।
कार्यक्रम में सभी बच्चों के माता-पिता/ अभिभावक एवं संबंधित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने उन्हें भी संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी है, अच्छे से पढ़ाई कराई है और आज यह देखने को स्पष्ट रूप से मिल रहा है। आप सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आज जिन बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है ये सुविधा विहीन हैं जो अपनी मेहनत की बदौलत सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि माहौल चाहे जैसा भी हो बच्चों ने अच्छे से पढ़ाई की है और अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम चलाई जा रही है जिसमें चार लाख रुपए तक की ऋण उपलब्ध हो जाती है। अगर किसी बच्चे को आगे की पढ़ाई में असुविधा हो तो बच्चे सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सम्मान समारोह का आयोजन जिला शिक्षा विभाग के सौजन्य किया गया था।
जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उसमें मैट्रिक की परीक्षा में पूरे जिला में अव्वल आने वाले आदित्य कुमार, जिन्होंने 500 अंक की परीक्षा में 486 अंक प्राप्त किया है दूसरे नंबर पर काव्यांश कुमार ने 481 अंक तथा तृतीय स्थान पर कीर्ति कुमारी ने 477 अंक प्राप्त कर जिला में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इंटर की परीक्षा में कला संकाय में जिला भर में तनु कुमारी, श्रुति कुमारी एवं रवि कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में शालिनी श्री, सुहानी कुमारी, गुनगुन कुमारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं साइंस स्ट्रीम में विशाल कुमार, प्रीति कुमारी एवं सुशील कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Related posts

चतरा:जिले में स्थित डैम/जलाशय के जीर्णोद्धार, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन के क्षेत्र में विकास हेतु की गई समीक्षा।

rktvnews

बागपत:होली पर सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर सब्सिडी का दिया तोहफा।

rktvnews

शिक्षकों के छुट्टियों की कटौती की वापसी पर राकेश रॉय ने प्रकट किया आभार!सकारात्मक पहल और जनहित मुद्दे की लड़ाई में मिलती है सफलता: राकेश रॉय

rktvnews

तमिलनाडु में होने वाले 21वी नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 एथेलेटिक्स प्रतियोगिता को ले बिहार एथेलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मोदी है तो सब मुमकिन है,दिल्ली तो अभी झांकी है,बिहार अभी बाकी है:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर:राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस पर आरा शहर में गूंजा छात्रों और युवाओं का आक्रोश।

rktvnews

Leave a Comment