बड़हरा विधायक ने अपने आवास पर अबीर लगा और मिठाई खिला दिल्ली जीत का मनाया जश्न।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 फ़रवरी।दिल्ली चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ खुशी मनाया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित सभी कार्यकताओं को अबीर लगाया और मिठाई खिलाया।उस अवसर पर नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, जेपी नड्डा जिन्दाबाद आदि नारे लगाए गए।
दिल्ली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए बड़हरा विधायक ने कहा कि दिल्ली में प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के करामात से हुआ है।मोदी है तो सब मुमकिन है। विश्व स्तर पर देश का नेतृत्व करनेवाला एकमात्र नेता नरेन्द्र मोदी ही है। दिल्ली की जीत तो अभी झांकी है,बिहार तो अभी बाकी है। 2925 मे बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए का सरकार बनेगा।
दिल्ली में केजरीवाल शराब ,भ्रष्टाचार और गलत नीतियों के कारण हारा है। दिल्ली की जनता को मुक्ति मिल गया।अब दिल्ली में सुशासन आ गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह, निशांत सेंगर ,धनंजय तिवारी, धर्मवीर सिंह आदि कार्यकर्ता और समर्थक थे।

