RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने रामपुर सनदियां पंचायत में किया रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अप्रैल।भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ग्राम पंचायत रामपुर सनदियाँ (ग्राम-बभनौली) में किसान श्री भगवान पासवान के खेत में रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नारायण सिंह ने बताया कि जिले की हर ग्राम पंचायत में 5 फसल कटनी प्रयोग किए जाते हैं,जिससे पंचायत स्तर पर फसल की औसत उपज दर का आकलन किया जाता है। इन आंकड़ों का उपयोग राज्य और केंद्र सरकार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना जैसी योजनाओं के लाभ किसानों तक पहुँचाने, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के सही आकलन और राष्ट्रीय खाद्य नीति एवं आयात-निर्यात संबंधी नीतियों को तैयार करने में किया जाता है। इस प्रकार, यह प्रयोग किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं का आधार बनता है और कृषि क्षेत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी  मदन नारायण सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी  शत्रुध्न साहु, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी  मनिन्द्र कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार चौधरी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुधीर सागर, किसान सलाहकार अखिलेश कुमार सहित कई अधिकारी और किसान श्री भगवान पासवान उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इलाहाबाद संग्रहालय में संग्रहालय के लघु चित्रों पर आधारित ‘भागवत’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

rktvnews

वैशाली:तन्मयता से पढाएं, बेहतर माहौल बनाएं : डीएम

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गया जिला को दी 1437 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1714 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

उज्जैन:ईवीएम मशीनों का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडामाइजेशन सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया तीन ईआरओ का सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment