RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल करेंगे अनावरण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)02 अप्रैल।भोजपुरी भाषा, संस्कृति और लोककला के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत 5 अप्रैल को राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। राज्यपाल स्वयं इस विशेष अवसर पर कैलेंडर का अनावरण करेंगे।
इस अनूठे भोजपुरी कैलेंडर को सर्जना न्यास, आरा ने तैयार किया है, जिसे विश्व प्रसिद्ध चित्रकार संजीव सिन्हा ने डिज़ाइन किया है। यह कैलेंडर भोजपुरी महीनों, शुक्लपक्ष-कृष्णपक्ष, पारंपरिक तिथियों और कैथी लिपि के पुनर्जागरण का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम का संयोजन रंगकर्मी, निर्देशक व पत्रकार ओ. पी. पांडेय कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में भोजपुर के साथ-साथ दिल्ली, पटना, छपरा, बक्सर और बनारस से भी लोग शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि कार्यक्रम में वे भोजपुरी अस्मिता की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा भी मौजूद रहेंगे, जिन्होंने भोजपुरी भाषा की पढ़ाई बंद होने पर ऐतिहासिक आंदोलन कर इसे पुनः चालू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राजभवन में होने वाले इस आयोजन में केवल चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यह कैलेंडर न केवल भाषा और संस्कृति को संजोएगा, बल्कि भोजपुरी कला और पेंटिंग को भी एक नई पहचान देगा। इस आयोजन से भोजपुरी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को और मजबूती मिलेगी।

Related posts

नैनीताल:राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 19वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ की शुरूआत।

rktvnews

07 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर द्वारा कार्मिक एवं पोस्टल बैलेट कोषांग समीक्षा।

rktvnews

चतरा:स्वतंत्रता दिवस 2024 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त रमेश घोलप ने सभी संबंधित अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छठ घाटों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वेदव्यास आवास निर्माण तथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत् लाभुकों के चयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment