RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के शहीद जवानों के प्रति भाजपा भोजपुर द्वारा शोक संवेदना की गई प्रकट।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित सभी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा छतीसगढ़ के दंतेवाड़ा मे हुए नक्सली हमले की घोर निंदा करते हुए भत्सर्ना की गई इस संबंध में भाजपा भोजपुर द्वारा विज्ञाप्ति जारी कर बताया गया की
भाजपा नेताओं द्वारा नक्सली हमले मे शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी संवेदना ब्यक्त करते हुए संतृप्त परिवार के परिवार के प्रति सहानुभूति दिखाई है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने उक्त घटना पर आक्रोश ब्यक्त करते हुए कहा कि नक्सली हमले की जितनी भी निंदा की जाएँ कम ही होगा। उक्त विभत्स घटना मानवता के नाम पर कलंक है।हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार आतंकवाद और नक्सलवाद से लड़ रहे है और बहुत हद तक इसे समाप्त भी कर दिया गया है,लेकिन फिर से नक्सली फन उठाना शुरू कर दिए है,जिसे केन्द्र सरकार अपने वीर जवानों के माध्यम से समुल नष्ट कर देगी। देश को अस्थिर करने की साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी शहीद और घायल वीर जवानो के परिवार के साथ है। किसी भी परिस्थिति मे उन आंतकियो के मनसूबे को केन्द्र सरकार फलने नही देगी।
घटना की निंदा करने वाले मे केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह सांसद आर के सिंह,पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक मुनी देवी,संजय टाइगर, शिवेश राम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,कौशल विद्यार्थी, सूर्यभान सिंह,सीडी शर्मा,मिथलेश कुशवाहा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष ,अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बिहार : मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘ई-ऑफिस यूजर मैनुअल’ का किया औपचारिक विमोचन।

rktvnews

नारनौल:सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी व डीसी मोनिका गुप्ता की मौजूदगी में दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी।

rktvnews

भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन का बचाव संभव : कुमार मंगलम

rktvnews

भारत और रूस के बीच मजबूत और समय-परीक्षित मित्रता दुनिया के लिए सहयोग और कूटनीति का शानदार उदाहरण है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी😔

rktvnews

Leave a Comment