RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: हिन्दू नव वर्ष पर बोले कार्यवाह डा विमल ,संघ हिंदुत्व और प्राचीनतम संस्कृति से राष्ट्र को जोड़ता है।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मार्च।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरा नगर के द्वारा 30 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन हिन्दू नववर्ष वीर कुंवर सिंह मैदान में स्थित रामलीला मैदान में मनाया गया ।साथ ही संघ के संस्थापक डॉ केशव हेडगेवार की जयंती भी मनाई गई।जिसमें मुख्य रूप से संघ के भोजपुर विभाग के विभाग कार्यवाह डॉ विमल का उद्बोधन हुआ। विमल जी ने बताया कि संघ कैसे हिंदुत्व के प्राचीनतम संस्कृति से राष्ट्र को जोड़ता है । विक्रम संवत कैसे पौराणिक भी है और वैज्ञानिक भी है । संघ और हिंदुत्व एक दूसरे के पूरक है ।संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन को लेकर संकल्पित है । कैसे हिन्दू समाज अपने मूल को भूलता चला गया और हम हिन्दू समाज के लोग अपने वेदों से दूर होते चले गए हमारे संस्कार कैसे हमसे छूटते चले गए हम सभी को जातियों में तोड़कर कैसे बाहरी आक्रांताओं ने हम पर शासन किया और हमारी संस्कृति को समाप्त करने का का प्रयास किया और अन्य बाते बताई। जिसमें संघ के आगमी योजनाओं के बारे में भी स्वयंसेवकों को बताया । इस कार्यक्रम में क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्रीमान राणा प्रताप जी, विभाग संघचालक ओम प्रकाश अग्रवाल , नगर संघचालक अशोक सहित अन्य सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए।

Related posts

प्रांतीय जनसंघर्ष ने बापू और शास्त्री की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची द्वारा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह:डीआरडीए निदेशक ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा में दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

संविधान पर बहस : बोले तो बहुत — मगर बताने के लिए कम, छुपाने के लिए ज्यादा।

rktvnews

राजनांदगांव : मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट स्वीप गार्डन से निकाली गई वाक द सिटी पैदल रैली

rktvnews

लैंग्वेज लैब्स देगा बिहार को अवसर।

rktvnews

Leave a Comment