RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखण्ड: टाटा नगर जंक्शन पर रेलवे किराए में छूट को ले वरिष्ठ नागरिकों ने दिया धरना।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (झारखंड)30 मार्च।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 30 मार्च को सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति जमशेदपुर के नेतृत्व में शहर के अन्य वरिष्ठ नागरिक समितियों एवम् वरिष्ठ नागरिकों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न ०१ पर केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में शान्ति पूर्ण ढंग से सत्याग्रह धरना दिया गया। विषय प्रवेश पर प्रकाश डालते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के बाद से वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में ४० प्रतिशत और ५० प्रतिशत भाड़े में छूट मिलता था। कोरोना काल में केन्द्र सरकार ने बहुत सी जन सुविधाओं को बन्द कर दिया था जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में मिलने वाली सुविधा को भी बंद कर दिया था।देश की विषम परिस्थिति को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। कोरोना समाप्ति के बाद सरकार ने सभी जन सुविधाओं को फिर से चालू कर दिया लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में मिलने वाली सुविधा को आज तक चालू नहीं किया जिसके लिए जमशेदपुर सहित अन्य राज्यों की वरिष्ठ नागरिक समितियों ने निवेदन किया रेलवे स्टैंडिंग कमेटी ने भी दो बार इसे चालू करने के लिए अनुशंसा किया लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।अन्त में झारखंड बिहार राजस्थान मध्यप्रदेश दिल्ली तथा अन्य राज्यों के वरिष्ठ नागरिकों ने आज अपने निकटतम स्टेशन पर ४ घंटे का धरना प्रदर्शन किया।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू जी ने कहा वरिष्ठ नागरिकों की यह नई मांग नहीं है जो मिल रहा था उसी को मांग रहे हैं उनकी मांग जायज है अवश्य मिलनी चाहिए यथा संभव सहयोग करुंगा। स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ने सन्देश भेजा कि आपकी मांग जायज है मै संसद में जोरदार तरीके से उठाउंगा समिति के सदस्य रमेश कुमार ,डी के मिश्रा, मिथिलेश श्रीवास्तव ने कहा ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी सुविधा मिल नहीं जाय । कीताडीह समिति के अध्यक्ष जयचन्द झा ने कहा कि सरकार बुजुर्गों को कमजोर न समझे हम ८० साल मे भी संघर्ष करते हैं और सरकार को मजबूर कर देते हैं और कहे कि कीताडीह समिति का समर्थन हमेशा रहेगा । पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नौजवानों ने भारी संख्या में समर्थन दिया राजीव रंजन सिंह ने कहा कि आज के नौजवान और बच्चे ही कल के बुजुर्ग है इसलिए हमलोगों का पूर्ण सहयोग और समर्थन रहेगा अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किए। धारना में सुरेन्द्र राय के पी सिंह बी राम एस के त्रिपाठी उपेन्द्र सिंह आर पी पांडेय आर के यादव नीरज श्रीवास्तव सुशील कुमार श्रीवास्तव दिनेश सिंह इत्यादि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल भवन और क्रिटिकल केयर यूनिट का किया भूमि-पूजन।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ग्रस्त घोषित करने और 6000 रुपए से कम के आय प्रमाण पत्र बनाने को ले आरा अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन।

rktvnews

बक्सर:डी. के. कॉलेज, डुमराँव में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ बनने तक देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिले -कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

लोक अदालत की सफलता को बैठक! वादियों के अधिवक्ता नही होने पर स्वयं कर सकते है सुलह वाद:विधिक प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment