RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार की जातीय जनगणना में लोहार जाती को 5 जातियों में बाटने के विरुद्ध आरा में लोहार विकास मंच ने धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया

RKTV NEWS/अनिल सिंह,26 अप्रैल। आज लोहार विकास मंच द्वारा आरा के जे पी स्मारक पास धरना का आयोजन लोहार हेतु अलग जनगणना कोड उपलब्ध कराने के मुद्दे पर सरकार के रवैया को देखते हुए जनगणना का विरोध किया गया और लोहार द्वारा जनगणना नही कराने की घोषणा भी कर दी गई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की बिहार अंतर्गत जाति जनगणना में लोहार को पांच जाति में बाट दिया गया है जबकि सभी एक ही जाति के है सिर्फ हिंदी अंग्रेजी भाषा का फर्क है। लोहार मूल जाति है उन्होंने कहा की एक साजिश के तहत कोड 13 पर लोहार को कमार के साथ जोड़ कर उप-जाति बना दिया है दूसरा 177 पर लोहारा/लोहरा किया है जो जाति नही है लोहार मूल जाति है मुल जाति होने का सभी दस्तावेद मौजूद है चार माह पूर्व बिहार सरकार से लोहार जाति की जनगणना में अगल कोड का मांग किया गया था इस संदर्भ में दर्जनों पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया तथा 3 अप्रैल 2023 को गर्दनीबाग, पटना में विशाल महाधरना भी किया गया, फिर भी सरकार ने लोहार जाति के स्वतंत्र कोड पर कोई विचार नहीं किया और बिहार में जातिय आधारित जनगणना 15.04.2023 से शुरू कर दिया गया। इस संबंध में मंच द्वारा 38 जिला पदाधिकारी को मेल भी किया गया पर कोई परिणाम नही देख जनगणना का बहिष्कार 16 अप्रैल से शुरू है तथा जातिय जनगणना में कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं कराने एवं जातिय जनगणना से बाहर रहने का निर्णय लिया गया है। इसकी सूचना त्तकाल बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, मुख्यसचिव, बिहार, पटना, सभी जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदािधकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को मेल के माध्यम से सूचित किया जा चूका है साथ ही उन्होंने कहा की आज के धरना के मंच द्वारा स्पस्ट कर दिया गया कि बगैर अलग कोड के लोहार जनगणना में भाग नही लेगा चाहे परिणाम जो भी हो। धरना कीअध्यक्षता टुन टुन शर्मा ने तथा मंच संचालन बिजय शर्मा ने किया।धरने में शामिल अन्य लोगों में रामनरायण शर्मा, सुबास शर्मा,पपु शर्मा ,डॉ सिलभद्र, शिवकुमार शर्मा ,सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, नालिश शर्मा, कमख्या शर्मा, बीरेंदर शर्मा, जवाहर शर्मा, इन्दर शर्मा, ब्रजबिहारी शर्मा ,धन जी शर्मा, रामब्रत शर्मा ,प्रमोद शर्मा ,अभिषेक शर्मा, उतिम चंद शर्मा, त्रिभुवन शर्मा, अझय लाल शर्मा ,अबिनाश शर्मा ,शुभम कुमार राजा, मुनि देव, सरिता शर्मा, शिव कुमारी देवी इत्यादि थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:02 अप्रैल को 13 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र,अब तक 21 अभ्यर्थियों ने भरे 27 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की नवीन प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश।

rktvnews

नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी नही हो, इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:BIADA Exit Policy के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹25.097 करोड़ की प्रथम किस्त के चेक वितरित।

rktvnews

उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा मतदान,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment