RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)30 मार्च।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत्-2082 से प्रारम्भ भारतीय नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है।
अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि बासंतीय नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है। बासंतीय नवरात्रि की प्रतिपदा से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है। इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्रि का महत्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे जीवन में एक नई उमंग, एक नये उत्साह के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति रचनात्मक सोच पैदा करता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर हम सभी को यही संकल्प लेना चाहिए।

Related posts

बागपत में ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग का कार्य शुरू, विद्युत हादसों में कमी लाएगी बागपत प्रशासन की यह जागरूक पहल।

rktvnews

पंचकर्म और आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों पर सीएमई कार्यक्रम एआईआईए में शुरू हुआ।

rktvnews

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के प्रदेश में क्रियान्वयन की मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति।

rktvnews

दुमका:पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु दुमका फॉरेस्ट डिविजन द्वारा पांच दिवसीय विशेष अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

सरकार और समाज के साथ कदमताल करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल।

rktvnews

उज्जैन:तहसील कार्यालय उज्जैन उत्तर का कलेक्टर नीरज सिंह ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment