RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:टीवी मुक्त ग्राम पंचायत 2024 ग्राम प्रधान सम्मान समारोह आयोजित।

जनपद की 33 टीवी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)29 मार्च।आज विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में टीवी मुक्त ग्राम पंचायत 2024 ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत जनपद की 33 टीवी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वोदय अस्पताल टटीरी के डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश कुमार को प्राइवेट एक्स-रे केंद्र के चिकित्सक के रूप में लोगों की एक्स-रे जांच फ्री की जा रही है उनकी इस कार्य प्रणाली को देखकर उन्होंने प्रशंसा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सभी प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि टीबी मुक्त समाज की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से टीबी उन्मूलन हेतु जागरूकता बढ़ाने एवं सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर डीपीआरओ अरुण कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सारण: जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल के नए मातृ शिशु अस्पताल भवन का निरीक्षण।

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

वंदे मातरम से प्रेम या समावेशी राष्ट्रीय आंदोलन से नफरत।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पेंशनर्स के लिए अहम निर्णय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दे सकेगा आरजीएचएस में ओपीडी की निर्धारित सीमा में शिथिलता।

rktvnews

क्रांति दिवस पर पिथौरागढ़ प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कायमनगर भाया बिरमपुर दौलतपुर बोरिंग निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

rktvnews

Leave a Comment