RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 30 और 31 मार्च को भी कर सकते है अपने बिजली बिल का भुगतान,खुले रहेंगे काउंटर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 मार्च।वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति को मद्देनजर देखते हुए उपभोक्ताओं की सुलभता हेतु विद्युत आपूर्ति प्रमंडल आरा एवं जगदीशपुर के अधीनस्थ सभी राजस्व संग्रहण काउंटर को 30 एवं 31 मार्च को खोलने का निर्णय कंपनी मुख्यालय द्वारा लिया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आरा अमरेन्द्र कुमार ने बताया की वर्त्तमान माह में होली एवं अन्य सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के फलस्वरूप काउन्टर बंद रहने की स्थिति में उपभोक्ताओं को विद्युत विपत्र भुगतान करने में असुविधा हुई, जिसके आलोक में यह निर्णय लिया गया है कि कम्पनी के अंतर्गत सभी राजस्व संग्रहण काउंटर रविवार व सोमवार को खुले रहेंगे। इस संदर्भ में विद्युत कार्यपालक अभियंता आरा द्वारा भोजपुर जिला के सभी उपभोक्ताओं से विद्युत विपत्र की राशि जमा करने की अपील की गयी है। आम उपभोक्ता सुविधानुसार रविवार एवं सोमवार के दिन भी विद्युत विपत्र की राशि विभागीय राजस्व संग्रहण काउंटर पर भुगतान कर सकते है।

Related posts

भोजपुर:प्रो के के सिंह बने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से अंडर-17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी : भूपेन्द्र यादव

rktvnews

चित्तौड़गढ़:बिड़ला सीमेंट के कार्मिकों ने लिया बाल विवाह निषेध का संकल्प।

rktvnews

शहर में बढ़ते जल संकट के प्रति लापरवाह है नगर निगम -दिलराज प्रीतम!

rktvnews

सिवान:महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु मौन सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment