RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:पूर्व IPS अधिकारी मो. अब्दुल्लाह और समाजसेवी अमजद हसन जन सुराज पार्टी में हुए शामिल।

PK बोले- भाजपा की विचारधारा आधारित राजनीतिक व्यवस्था को गांधी की विचारधारा आधारित राजनीतिक व्यवस्था ही हरा सकती है।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)26 मार्च।जन सुराज पार्टी गठन के 6 महीने के भीतर ही प्रतिदिन सैकड़ों लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं जो बिहार के बेहतर भविष्य और विकास में योगदान देना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व IPS अधिकारी मो. अब्दुल्लाह और समाजसेवी अमजद हसन जन सुराज परिवार में शामिल हो गए हैं। मो. अब्दुल्लाह और अमजद हसन जी को जन सुराज में शामिल करवाने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि सत्य की शक्ति है कि उस पर कितना भी कीचड़ फेंके, सत्य नहीं बदलता। समय के साथ बिहार में भी लोग यह समझने लगेंगे कि उनके और उनके बच्चों के भविष्य के लिए कौन सी पार्टी और व्यवस्था सही है।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा आधारित राजनीतिक व्यवस्था को गांधी की विचारधारा आधारित राजनीतिक व्यवस्था ही हरा सकती है। जन सुराज बिहार में चुनाव लड़कर सत्ता में काबिज होने का अभियान नहीं है, यह आजादी से पहले जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी उस तरह की व्यवस्था को पुनर्जीवित करने का अभियान है।

प्रशांत किशोर ने गर्दनिबाग पहुंच कर वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB के विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन

प्रशांत किशोर आज गर्दनीबाग पहुंचे और वक्फ बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के विरोध का समर्थन किया। प्रशांत किशोर ने कई बार कहा है कि देश की संसद से कुछ ऐसे कानून लाए जा रहे हैं, जिसके चलते मुस्लिम समाज असहज है। उन्होंने वक्फ बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर देश की संसद से वक्फ बिल पास किया जाता है तो इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार होंगे।

Related posts

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पेयजल आपूर्ति को लेकर हुई ऑनलाइन बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा – हमारी संस्कृति ही हमारा आधार है।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 नवंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे।

rktvnews

तीर्थों, त्योहारों व मेलों की भूमि है भारत, यहां राम भी हैं और ख़्वाजा भी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड ने पांच करोड़ रूपये की दी सहायता राशि।

rktvnews

Leave a Comment