RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने महादलित टोलों में किया विशेष शिविर का निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 मार्च।आज, जिलाधिकारी , भोजपुर तनय सुल्तानिया ने चरपोखरी प्रखंड के मुकुंदपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित महादलित टोलों के लिए विशेष शिविर एवं वार्ड नंबर 10 के महादलित टोलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महादलित समुदाय के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस विशेष शिविर में उन्होंने मौके पर ही मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड का वितरण किया।साथ ही उन्होंने पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। इस शिविर में ऑन-द-स्पॉट जाति प्रमाण पत्र,आवासीय प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड आदि का निष्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण, हर घर नल-जल योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छूटे हुए पात्र लाभुकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पीरो, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चरपोखरी, अंचलाधिकारी चरपोखरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

सारण:सुपोषित समाज के परिकल्पना को साकार करने की दिशा में करें कार्य: डीपीओ

rktvnews

राष्ट्रपति ने वृंदावन और मथुरा का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढ़वा:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा में गरिमामय झंडोत्तोलन समारोह आयोजित।

rktvnews

बिहार : सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न! छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य।

rktvnews

Leave a Comment