RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भोजपुरी क्षेत्र के विकास को ले समाज सेवी शिवदास सिंह ने दिया डीएम कार्यालय के सामने धरना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता शिवदास सिंह के नेतृत्व में आम लोगों की मांग और भोजपुरी क्षेत्र के विकास के लिए भोजपुर डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया।इनके मांग जन सामान्य के लिए है और
भारत सरकार और बिहार सरकार से है। मुख्य मांगों में
आरा-छपरा को दोहरे रेल-मार्ग से जोड़ने,सीनियर सिटीज़न को रेल यात्रा के किराये में 50प्रतिशत छूट को लागू करने,आरा-छपरा सड़क मार्ग एवं आरा शहरी क्षेत्र को जाम से मुक्त कराने,आरा को कमिश्नरी बनाने व हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाना आदि है
जिसके लिए 24 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 9 बजे से सायं 5 बजे तक अपने सहयोगियों के साथ धरना दिया ।डीएम कार्यालय के सामने धरना में अन्य मांगों में जगदीशपुर में बाबू कुंवर सिंह के नाम पर मिलिटरी छावनी की स्थापना,अग्निवीर योजना को समाप्त कराना,जाति धर्म के नाम पर कानून बनाना बंद करना आदि शामिल हैं । धरना को संबोधित करते हुए वीकेएसयू के सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाना जरूरी है ।धरना को संबोधित करने वालों में शशिकांत तिवारी,प्रभात सिंह,सत्येंद्र नारायण सिंह,भरत सिंह सहयोगी ,निर्मल सिंह सकरवार,चंदन शरण,सचिन्नानंद त्रिपाठी,प्रयाग यादव,जितेंद्र सिंह,महंत सिंह,बब्लू श्रीवास्तव,डॉ.रघुवर प्रसाद,विक्की कुमार,प्रो.अरूण कुमार राय,उमाशंकर सिंह,रमेश सिंह प्रपन्न ,अतुल प्रकाश आदि लोग रहे ।

Related posts

बक्सर: चौसा थर्मल पावर प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर डीएम ने स्वास्थ कारणों का हवाला दे चुनावी कार्यों से दूर रहने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्वास्थ्य जांच के दिए आदेश!06 और 07 मई को होगी जांच।

rktvnews

सारण:महिला पर्यवेक्षिका के पद पर अनुबंध आधारित सीधी भर्ती हेतु 180 अभ्यर्थियों में से 64 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर कराया अपना काउंसिलिंग।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गिद्धौर प्रखंड, चतरा, व पत्थलगडा प्रखण्ड के बिरहोर टोला में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: परम सुन्दरा देवी की पुण्यतिथि पर खाद्य पैकेट व वस्त्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment